Gorakhpur-Lucknow-Gorakhpur Intercity Express cancelled from April 29 till this date, know about these trains also गोरखपुर-लखनऊ-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 29 अप्रैल से इस डेट तक रद्द, जानें इन ट्रेनों के बारे में भी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गोरखपुर-लखनऊ-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 29 अप्रैल से इस डेट तक रद्द, जानें इन ट्रेनों के बारे में भी

गोरखपुर-लखनऊ-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 29 अप्रैल से 08 मई तक निरस्त रहेगी। कई ट्रेनों का शार्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन रहेगा। ऐसे रेलवे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।

Wed, 8 April 2026 10:19 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
गोरखपुर-लखनऊ-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 29 अप्रैल से इस डेट तक रद्द, जानें इन ट्रेनों के बारे में भी

UP News: गोरखपुर जंक्शन के पुनर्विकास के तहत प्लेटफार्म नंबर 05 एवं 06 पर पैदल उपरिगामी पुल का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए ट्रैफिक और पॉवर ब्लाक दिया जाएगा। जिसके कारण ट्रेन नंबर 15031/15032 गोरखपुर-लखनऊ-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन 29 अप्रैल से 08 मई तक निरस्त रहेगी। कई ट्रेनों का शार्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन रहेगा। ऐसे इस दौरान इस रूट के रेलवे यात्रियोंं को मुश्किल का सामना करना पड़ेगा।

पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार के अनुसार ऐशबाग से 29 अप्रैल से 09 मई तक चलने वाली 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्स. गोरखपुर के स्थान पर नकहा जंगल स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। गोरखपुर से 30 अप्रैल से 10 मई तक चलने वाली 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्स.गोरखपुर के स्थान पर नकहा जंगल स्टेशन से चलाई जाएगी। गोमतीनगर से 30 अप्रैल से 09 मई तक चलने वाली 15082 गोमतीनगर-गोरखपुर एक्स.गोरखपुर के स्थान पर आनन्दनगर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। गोरखपुर से 30 अप्रैल से 09 मई तक चलने वाली 15081 गोरखपुर-गोमतीनगर एक्स.गोरखपुर के स्थान पर आनन्दनगर स्टेशन से चलाई जाएगी।

लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्स.गोरखपुर के स्थान पर भटनी से चलाई जाएगी

लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 06 मई को चलने वाली 11081 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर एक्स. गोरखपुर के स्थान पर भटनी तक चलेगी। गोरखपुर से 08 मई को चलने वाली 11082 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्स. गोरखपुर के स्थान पर भटनी से चलाई जाएगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 30 अप्रैल, 01, 04, 07 एवं 08 मई को चलने वाली 12165 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर एक्स.गोरखपुर के स्थान पर भटनी तक चलेगी। गोरखपुर से 01, 02, 05, 08 एवं 09 मई को चलने वाली 12166 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्स.गोरखपुर के स्थान पर भटनी से चलाई जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 दिन में पूरी हो जनगणना के पहले चरण की तैयारी, UP मुख्य सचिव का DM को निर्देश
ये भी पढ़ें:UP में बेमौसम बारिश से बर्बाद फसल देखकर किसान को आया हार्ट अटैक, खेत में ही मौत

बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर गोरखपुर कैंट स्टेशन से चलेगी

अहमदाबाद से 30 अप्रैल, 01, 02, 03, 05, 06, 07 एवं 08 मई को चलने वाली 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्स. गोरखपुर के स्थान पर गोरखपुर कैंट स्टेशन तक चलेगी। गोरखपुर से 01, 02, 03, 04, 06 एवं 07 मई को चलने वाली 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर गोरखपुर कैंट स्टेशन से चलाई जाएगी। बांद्रा टर्मिनस से 04 मई को चलने वाली 19091 बांद्रा टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर गोरखपुर कैंट स्टेशन तक चलेगी। गोरखपुर से 05 मई को चलने वाली 19092 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर गोरखपुर कैंट स्टेशन से चलाई जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के 24 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।