good news for railway passengers between these two cities gorakhpur prayagraj in up ner proposal agreed upon यूपी के इन दो शहरों में आने-जाने वालों के लिए गुड न्यूज, NER के प्रस्ताव पर बनी सहमति, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के इन दो शहरों में आने-जाने वालों के लिए गुड न्यूज, NER के प्रस्ताव पर बनी सहमति

इस नई सेवा के शुरू होने से प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। कंफर्म टिकट तो मिलेगा ही यात्रा भी सुगम होगी। इसी को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर और प्रयागराज के बीच वन डे ट्रेन चलाने की योजना की तैयारी कर रही है। अधिकारियों के बीच प्रस्ताव पर मंथन जारी है।

Sun, 8 Feb 2026 03:38 PMAjay Singh मुख्य संवाददाता, गोरखपुर
share
यूपी के इन दो शहरों में आने-जाने वालों के लिए गुड न्यूज, NER के प्रस्ताव पर बनी सहमति

Railway News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और प्रयागराज शहर के बीच नियमित आने-जाने वाले वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। गोरखपुर से प्रयागराज के लिए इंटरसिटी चलाने के एनईआर के प्रस्ताव पर उत्तर रेलवे से सहमति बन गई है। इस ट्रेन के संचलन के लिए सांसद रवि किशन शुक्ला ने एनईआर मुख्यालय को प्रस्ताव दिया था जिसपर सहमति बन गई है। अब जल्द ही रेक तैयार कर ट्रेन का संचलन शुरू कर दिया जाएगा। प्रस्तावित ट्रेन गोरखपुर से सुबह पांच बजे चलकर सुबह 11.30 बजे तक (झूंसी) प्रयागराज पहुंचेगी। इसके बाद शाम पांच बजे वहां से वापसी करते हुए रात 11 बजे तक गोरखपुर आ जाएगी। जल्द ही टाइम टेबल पर भी अंतिम मुहर लग जाएगी।

इस नई सेवा के शुरू होने से प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। कंफर्म टिकट तो मिलेगा ही यात्रा भी सुगम होगी। इसी को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर और प्रयागराज के बीच वन डे ट्रेन चलाने की योजना की तैयारी कर रही है। संबंधित अधिकारियों के बीच प्रस्ताव पर मंथन जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुड न्यूज: यूं फंसी जमीनें आवंटियों को मिल सकती हैं वापस, ओटीएस लाने की तैयारी

गोरखपुर से प्रयागराज के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों की संख्या और आने वाले खर्च की समीक्षा भी शुरू हो गई है। वैसे आम तौर पर यह इन दो शहरों के बीच आने-जाने वाले लोगों की संख्या बड़ी है। बड़ी संख्या में यात्री इन दो शहरों के बीच नियमित यात्रा करते हैं। यात्रियों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। यदि दोनों शहरों के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस सेवा शुरू होती है यात्रियों को बड़ी सुविधा होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बढ़ेंगी बिजली की दरें? नियामक आयोग करेगा सुनवाई; उपभोक्ताओं के पास 21 दिन मौका

अभी प्रयागराज के लिए यह है व्यवस्था

प्रयागराज के रास्ते चौरीचौरा एक्सप्रेस चलती है लेकिन वह कानपुर अनवरगंज तक जाती है। एक तो उसका समय सही नहीं है, ऊपर से कंफर्म टिकट नहीं मिल पाता। ऐसे में संगम स्नान और हाईकोर्ट जाने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।