Rae Bareli Officials Discuss Eid-ul-Azha Preparations with Community Leaders शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं त्योहर : डीएम, Raebareli Hindi News - Hindustan
More

शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं त्योहर : डीएम

Raebareli News - रायबरेली में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने ईद-उल-अजहा सहित अन्य त्योहारों की तैयारी के लिए धर्मगुरुओं और पीस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की और आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Sat, 23 May 2026 10:53 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रायबरेली
share
शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं त्योहर : डीएम

रायबरेली, संवाददाता। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने कोतवाली क्षेत्र में ईद-उल-अजहा (बकरीद) समेत अन्य त्योहारों को देखते हुए धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों तथा पीस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने धर्मगुरुओं एवं पीस कमेटी के सदस्यों से त्योहारों के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं एवं कानून-व्यवस्था सम्बंधी सुझाव लिए। उन्होंने सभी से आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं शांति बनाए रखने की अपील की। जिलाधिकारी ने सम्बंधित विभागों को साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था तथा सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित न करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शांति से मनाएं त्योहार, अफवाहें फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विगत वर्षों की भांति ही आगामी पर्व पर भी प्रशासन व पुलिस का सहयोग रहेगा तथा किसी भी समस्या के समाधान के लिए पुलिस प्रशासन जिला प्रशासन के साथ उपलब्ध रहेगा। यहीं पर फरियादियों की समस्याएं भी सुनीं। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, क्षेत्राधिकारी नगर अरूण कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद पर खुले में नहीं होगी कुर्बानी : डीएम
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बैठक में सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद मनाने की अपील

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।