DM Holds Meeting for Peaceful Bakrid Celebration with Vigilance and Coordination बैठक में सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद मनाने की अपील, Bhabua Hindi News - Hindustan
More

बैठक में सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद मनाने की अपील

डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में बकरीद को लेकर की शांति समिति की बैठक पदाधिकारियों को पूर्ण सतर्कता एवं समन्वय के साथ कार्य करने का दिया निर्देश

Sat, 23 May 2026 09:02 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share
बैठक में सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद मनाने की अपील

डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में बकरीद को लेकर की शांति समिति की बैठक पदाधिकारियों को पूर्ण सतर्कता एवं समन्वय के साथ कार्य करने का दिया निर्देश (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। बकरीद को शान्तिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन सख्त है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद को लेकर बेला थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक

बैठक का आयोजन

डीएम नितिन कुमार सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित मुंडेश्वरी सभागार में पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों तथा शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में बकरीद को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर हुई विस्तृत चर्चा हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईद उल अजहा पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को प्रशासन की सख्ती

विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा

डीएम ने बैठक में पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, आपसी सौहार्द बनाए रखने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, यातायात व्यवस्था एवं सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए संबंधित विभाग के अफसरों को आवश्यक जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को पूर्ण सतर्कता एवं आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया।

प्रशासन की कड़ी नजर

डीएम ने कहा कि पर्व के दौरान अफवाह, असामाजिक गतिविधि अथवा विधि-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। उन्होंने सभी नागरिकों से आपस में भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील भी की। बैठक में पुलिस प्रशासन को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरतने तथा गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया गया।

सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय

डीएम-एसपी ने भभुआ एवं मोहनियां एसडीएम तथा एसडीपीओ को क्षेत्र में शांति समिति के सदस्यों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाने को कहा गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बैठक में बकरीद पर शांति बनाये रखने की अपील

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।