बकरीद पर खुले में नहीं होगी कुर्बानी : डीएम
Bagpat News - बागपत में डीएम अस्मिता लाल और पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने कलक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की। बैठक में मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरुओं से बकरीद मनाने के लिए भाईचारे का आह्वान किया गया। अधिकारियों को सुझाव और समस्याएं सुनने के बाद आवश्यक निर्देश दिए गए।
बागपत। डीएम अस्मिता लाल एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की। इसमें संबंधित अधिकारियों के साथ मुस्लिम समुदाय के प्रबुद्धजन, मौलवी, मुतवल्ली एवं धर्मगुरु उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी से भाईचारे के साथ बकरीद का पर्व मनाने का आह्वान किया। उन्होंने धर्मगुरुओं एवं उपस्थित जनों से सुझाव एवं समस्याएं सुनीं तथा प्राप्त सुझावों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि पशुओं की कुर्बानी खुले स्थान पर नहीं बल्कि पर्दे में की जाए। किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को आहत न होने दिया जाए।
प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी किसी भी स्थिति में न हो। पर्व के दौरान स्वच्छता, पेयजल एवं 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें। कुर्बानी के अवशेष खुले में न छो। नालियों एवं तालाबों की समय से सफाई कराई जाए तथा निराश्रित पशुओं को संरक्षित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए नागरिक कंट्रोल रूम नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि चौराहों एवं ग्राम पंचायतों में सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखे जाए। साथ ही सभी क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष एवं उपजिलाधिकारी गांवों एवं कस्बों में बैठकें कर शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लें। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने भी सभी से कानून व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों से बचने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन