President Droupadi Murmu to Visit UP Ayodhya Ram Mandir Traffic Diverted on routes check अयोध्या राम मंदिर में दर्शन पूजन के लिए आज आएंगी राष्ट्रपति, इन रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अयोध्या राम मंदिर में दर्शन पूजन के लिए आज आएंगी राष्ट्रपति, इन रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट

वासंतिक नवरात्र के साथ गुरुवार से शुरू होने वाले हिंदी नववर्ष के प्रथम दिन भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आगमन अयोध्या राम मंदिर में हो रहा है। वह यहां श्रीराम नाम मंदिर व श्रीराम यंत्र स्थापना के पूजन मे हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु का राम मंदिर में आगमन पूर्वाह्न 11 बजे नियत है।

Thu, 19 March 2026 08:20 AMSrishti Kunj संवाददाता, अयोध्या
share
अयोध्या राम मंदिर में दर्शन पूजन के लिए आज आएंगी राष्ट्रपति, इन रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट

वासंतिक नवरात्र के साथ गुरुवार से शुरू होने वाले हिंदी नववर्ष के प्रथम दिन भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आगमन अयोध्या राम मंदिर में हो रहा है। वह यहां श्रीराम नाम मंदिर व श्रीराम यंत्र स्थापना के पूजन मे हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु का राम मंदिर में आगमन पूर्वाह्न 11 बजे नियत है। वह सेना के विमान से महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उतरेंगी और फिर एयरपोर्ट से सड़क मार्ग होते हुए राम मंदिर आएंगी।

पुनः आद्य गुरु शंकराचार्य प्रवेश द्वार से परिसर में प्रवेश कर सीधे सप्त मंडपम के मंदिरों में रामायण कालीन ऋषियों व पात्रों के दर्शन के साथ भक्ति मूर्ति माता शबरी का पूजन करेंगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपतराय का कहना है कि यदि उनका आगमन एयरपोर्ट पर 11 बजे हुआ तो वह 11.10 बजे तक राम मंदिर पहुंचेगी और यदि पहले हुआ तो 11 बजे आ जाएंगी। उन्होंने बताया कि सबसे पहले सप्त मंडपम देखने का आग्रह किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अयोध्या राम मंदिर में आज से रागोत्सव शुरू, एक घंटा ज्यादा होंगे रामलला के दर्शन

राष्ट्रपति रामलला का दर्शन कर प्रथम तल पर राम परिवार की आरती भी उतारेंगी। इसके साथ ही श्रीराम यंत्र की स्थापना का पूजन भी करेंगी और सभा को भी सम्बोधित करेंगी। इस मौके पर केरल की आध्यात्मिक गुरु मां अमृतानंद मयी का भी आर्शीवाद सबको प्राप्त होगा। तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपत राय का कहना है कि अपराह्न तीन बजे उनकी वापसी है और उसके पहले वह मंदिर परिसर में प्रसाद भी ग्रहण करेंगी। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर कार्यवाह य होसबोले भी मौजूद रहेंगे।

स्वर्णांकित श्रीराम नाम रजत पट्टिका लगी

राम मंदिर के दूसरे तल पर स्थापित की जाने श्रीराम यंत्र व श्रीराम नाम स्वर्णांकित रजत पट्टिका का सप्त दिवसीय अनुष्ठान के उपरांत यथास्थान पर स्थापित कर दिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के पूजन के बाद इस सप्त दिवसीय अनुष्ठान की पूर्णाहुति हवन के साथ होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राष्ट्रपति का अयोध्या दौरा; सभी पास स्थगित, आम श्रद्धालुओं को इस द्वार से प्रवेश

भारी वाहनों का रहेगा डायवर्जन

अयोध्या में राष्ट्रपति के आगमन पर लखनऊ से बाराबंकी होकर अयोध्या के रास्ते बस्ती-गोरखपुर जाने वाले भारी वाहनों का रास्ता बदला रहेगा। लखनऊ से अयोध्या की तरफ आने वाले भारी वाहनों का डायवर्जन रहेगा।

- लखनऊ से बाराबंकी आने वाले वाहनों को भिटरिया, रामसनेही घाट से हैदरगढ़ होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जा सकेंगे।

- आगरा एक्सप्रेस-वे से आने वाले वाहन जुनाबगंज से मोहनलालगंज से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होकर गोरखपुर जा सकेंगे।

- सीतापुर, शाहजहांपुर से आने वाले वाहन आईआईएम रोड दुबग्गा से नहरिया से शहीदपथ, अहिमामऊ से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जा सकेंगे।

- कानपुर की ओर से आने वाले वाहन उन्नाव, मौरावां, मोहनलालगंज, गोसाईगंज से पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे से गोरखपुर की ओर जा सकेंगे।

- गोरखपुर रूट से लखनऊ आने वाले वाहन जरवल रोड, बहराइच से टिकोरा मोड़ से चहलरी घाट रोड होते हुए लखनऊ आएंगे।

- अयोध्या होकर लखनऊ जाने वाले वाहनों को टिकोरा मोड़ से चहलरी घाट रोड होते हुए सिधौली के रास्ते आएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाराबंकी से बहराइच फोरलेन एनएच को कैबिनेट की मंजूरी, नेपाल तक आसान होगी कनेक्टि
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।