President Droupadi Murmu begins three day visit to braj mathura Vridnavan today Welcome hoardings Damaged राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से तीन दिन ब्रज के दौरे पर, स्वागत में लगे होर्डिंग फाड़े जाने की जांच शुरू, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से तीन दिन ब्रज के दौरे पर, स्वागत में लगे होर्डिंग फाड़े जाने की जांच शुरू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय दौरे पर गुरुवार को मथुरा आ रही हैं। वे ब्रज में 42 घंटे के प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान वह मंदिरों के दर्शन करेंगी और संतों के आश्रमों में जाएंगीं तथा यात्रा के अंतिम दिन गोवर्धन में गोल्फ कार्ट से परिक्रमा करेंगी।

Thu, 19 March 2026 09:26 AMSrishti Kunj हिन्दुस्तान संवाददाता, मथुरा
share
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से तीन दिन ब्रज के दौरे पर, स्वागत में लगे होर्डिंग फाड़े जाने की जांच शुरू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय दौरे पर गुरुवार को मथुरा आ रही हैं। वे ब्रज में 42 घंटे के प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान वह मंदिरों के दर्शन करेंगी और संतों के आश्रमों में जाएंगीं तथा यात्रा के अंतिम दिन गोवर्धन में गोल्फ कार्ट से परिक्रमा करेंगी। पहले दिन गुरुवार को राष्ट्रपति प्रेम मंदिर और इस्कॉन में दर्शन करेंगी। 19 मार्च शाम 4:50 बजे हेलीकॉप्टर से राष्ट्रपति कैंट हेलीपैड पर आएंगी। वह वृंदावन स्थित होटल पहुंचेंगी। 6:30 बजे वह इस्कॉन मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने के बाद शाम 7:05 बजे प्रेम मंदिर दर्शन का कार्यक्रम है।

राष्ट्रपति अयोध्या में रामलला के आज दर्शन करेंगी

अयोध्या में नवरात्र के साथ गुरुवार से शुरू होने वाले हिंदी नववर्ष के प्रथम दिन राष्ट्रपति मुर्मु का आगमन राम मंदिर में हो रहा है। वह यहां श्रीराम नाम मंदिर व श्रीराम यंत्र स्थापना के पूजन मे हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति का राम मंदिर में आगमन पूर्वाह्न 11 बजे नियत है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अयोध्या में दर्शन पूजन के लिए आज आएंगी राष्ट्रपति, इन रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट

राष्ट्रपति के स्वागत में लगे होर्डिंग फाड़े, जांच शुरू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के स्वागत में लगाए गए होर्डिंग्स को कुछ शरारती तत्वों ने फाड़ दिया। इसकी सूचना मिलने पर नगर निगम प्रशासन में खलबली मच गयी। बिड़ला मंदिर स्थित कृष्णापुरम से शिववाला नाथ नगर के बीच दो होर्डिंग्स के केवल विशेष हिस्सों को ही बुरी तरह फाड़ा गया है। होर्डिंग्स को इस तरह से फाड़े जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को तीन दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रही हैं। उनके स्वागत के लिए जिला प्रशासन व नगर निगम द्वारा जगह-जगह स्वागत में होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इन होर्डिंग्स पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नगर विकास मंत्री एके शर्मा के फोटो लगे हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राष्ट्रपति का अयोध्या दौरा; सभी पास स्थगित, आम श्रद्धालुओं को इस द्वार से प्रवेश

बिड़ला मंदिर के समीप कृष्णापुरम कालोनी व शिववाला नाथ नगर के पर बीती रात दो होर्डिंग्स लगाए गए थे। सुबह जब लोग सोकर उठे तो इन दोनों ही होर्डिंग्स का वह हिस्सा बुरी तरह से फटा हुआ था। होर्डिंग्स को देखकर ऐसा लग रहा था, जैसे की किसी ने धारदार वस्तु से होर्डिंग्स को फाड़ा गया है। यह देख लोग तरह-तरह की चर्चा करते नजर आए। सूचना नगर निगम तक पहुंची तो हड़कंप मच गया। इस मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ भी की गयी, लेकिन कोई कुछ भी बताने को तैयार नहीं हुआ।

अपर नगर आयुक्त नगर निगम मथुरा-वृंदावन, सौरभ सिंह ने कहा कि शिववाला नाथ नगर, कृष्णापुरम व एक अन्य जगह पर लगे राष्ट्रपति के स्वागत के होर्डिंग किसी ने एक ही स्थान से फाड़े हैं। होर्डिंग को बदलवा दिया गया है। यह किसी की शरारत है। पुलिस को भी पता लगाने को कहा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अयोध्या राम मंदिर में आज से रागोत्सव शुरू, एक घंटा ज्यादा होंगे रामलला के दर्शन
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।