Women Empowerment Act 2026 Massive Human Chain Formed in Agra-Gwalior Highway महिलाओं ने बनाई मानव श्रंखला, अधिनियम का किया स्वागत , Agra Hindi News - Hindustan
More

महिलाओं ने बनाई मानव श्रंखला, अधिनियम का किया स्वागत

Agra News - आगरा-ग्वालियर हाइवे पर बुधवार को महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2026 के समर्थन में मानव श्रृंखला बनाई। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने कहा कि महिलाएं विकास की मुख्यधारा में शामिल हो रही हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया।

Wed, 15 April 2026 08:11 PMNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share
महिलाओं ने बनाई मानव श्रंखला, अधिनियम का किया स्वागत

नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2026 को लेकर आगरा-ग्वालियर हाइवे पर बुधवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाई। अधिनियम के समर्थन में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। हस्ताक्षर अभियान चलाया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति कर रहा है। अब देश की आधी आबादी यानी महिलाएं भी विकास की मुख्यधारा में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत से लेकर विधानसभा और लोकसभा तक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना ऐतिहासिक कदम है।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने भी विचार व्यक्त किए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिलाओं ने बाइक रैली निकालकर भरी हुंकार

कहा कि यह अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है। जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा पंकज शर्मा, मनीष सिंह, सुनीता सारस्वत, बबली परिहार, सरोज चाहर, आशा देवी चक, अभिनव मौर्य, सहदेव शर्मा, सत्य प्रकाश लोधी, हरिओम रावत, नरेश शर्मा, मीडिया प्रभारी मुकेश चाहर, लोकेंद्र लवानिया, मनीष थापक, ब्लॉक प्रमुख उत्तम काका, तपेश जैन, हरिमोहन कुशवाहा, गौरव ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति बंधन अधिनियम लागू होने पर हस्ताक्षर अभियान चलाया
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महाविद्यालय में आयोजित किया गया नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।