महिलाओं ने बाइक रैली निकालकर भरी हुंकार
Farrukhabad-kannauj News - नारी शक्ति वंदन अधिनियम के उपलक्ष्य में बुधवार को महिलाओं में गजब का जोश दिखायी दिया। सदर विधानसभा के अंतर्गत टाउनहाल पर एकत्रित हुयीं महिलाओं ने भाजप

फर्रुखाबाद, संवाददाता। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के उपलक्ष्य में बुधवार को महिलाओं में गजब का जोश दिखायी दिया। सदर विधानसभा के अंतर्गत टाउनहाल पर एकत्रित हुयीं महिलाओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा के नेतृत्व में स्कूटी, बाइक रैली निकाली। रैली टाउनहाल से शुरू होकर चौक से होते हुये बद्रीविशाल कालेज पर संपन्न हुयी। महिलाएं नारे लगाते हुये इसमें आगे बढ़ीं। भाजपा जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत देश की महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देकर मातृ शक्ति उनके हाथों को मजबूत करने का काम किया है। इस कानून के माध्यम से राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ना और उन्हें नीति निर्माण में सीधे शामिल करना है।
भारत के विकास में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार का यह अधिनियम दूरदर्शी बयान देगा। उन्होंने बताया कि इस बाइक रैली के माध्यम से पूरे जनपद में इस कार्यक्रम को प्रत्येक विधानसभा और मंडल स्तर पर चलाया जायेगा। जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार के महिलाओं के हक में लिये गये इस ऐतिहासिक फैसले से मातृशक्ति का सशक्तिकरण होगा। जिला मंत्री श्वेता दुबे ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान प्रतिभा राजपूत, रमला राठौर, चित्रा अग्निहोत्री, सुजाता सिंह, बिटाना चौहान, मीना मिश्रा, सुमन राजपूत, मधु मिश्रा के अलावा जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी की भी मौजूदगी रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन