Prayagraj Schools Adjust Timings to Combat Heatwave Impact on Children सुबह 7:30 से 12 बजे तक खुलेंगे आठवीं तक के स्कूल, Prayagraj Hindi News - Hindustan
More

सुबह 7:30 से 12 बजे तक खुलेंगे आठवीं तक के स्कूल

Prayagraj News - प्रयागराज में भीषण गर्मी और लू के प्रभाव को देखते हुए, जिला प्रशासन ने कक्षाओं का समय सुबह 7:30 से 12:00 बजे तक बदल दिया है। सभी स्कूलों को इस आदेश का पालन करने के लिए कहा गया है। हालांकि, सेंट मेरीज कॉन्वेंट स्कूल ने कक्षा एक और दो के लिए टाइमिंग में बदलाव किया है।

Sat, 18 April 2026 07:56 PMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share
सुबह 7:30 से 12 बजे तक खुलेंगे आठवीं तक के स्कूल

प्रयागराज। जिले में भीषण गर्मी एवं तापमान में वृद्धि होने के साथ-साथ लू का प्रकोप बढ़ गया है। ऐसे में बच्चों को गर्मी के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, सीआईएससीई व अन्य बोर्डों के कक्षाएक से आठ तक के विद्यालयों का समय सोमवार से सुबह 7:30 से 12:00 बजे तक करने का आदेश दिया है। साथ ही सभी प्रधानाचार्यों से इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है। हालांकि सेंट मेरीज कॉन्वेंट स्कूल की ओर से शनिवार को भेजे गए एसएमएस के अनुसार सोमवार से कक्षा एक व दो के बच्चों के लिए टाइमिंग सुबह 6:50 से 11:45 बजे तक होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी में स्कूलों के समय बदलाव की मांग तेज
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हीट वेव को देखते हुए विद्यालय समय परिवर्तन की मांग
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक से आठवीं तक के स्कूलों के खुलने और बंद होने का समय बदला, यूपी के इस जिले में DM का आदेश

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।