up school timing dm order change due to hot weather up to class eight schools will open from 7 am to 12 noon एक से आठवीं तक के स्कूलों के खुलने और बंद होने का समय बदला, यूपी के इन जिलों में DM का आदेश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

एक से आठवीं तक के स्कूलों के खुलने और बंद होने का समय बदला, यूपी के इन जिलों में DM का आदेश

तेज धूप, गर्मी और लू के थपेड़ों को देखते हुए प्रयागराज के DM ने एक से आठवीं तक के विद्यालयों को सुबह 7:30  बजे से 12 बजे तक ही संचालित करने का आदेश दिया है। वहीं वाराणसी में DM ने सुबह 7:30 बजे से एक बजे तक स्कूलों का समय निर्धारित किया है। यह आदेश सभी बोर्डों के स्कूलों पर लागू होगा।

Sat, 18 April 2026 12:38 PMAjay Singh संवाददाता, प्रयागराज
share
एक से आठवीं तक के स्कूलों के खुलने और बंद होने का समय बदला, यूपी के इन जिलों में DM का आदेश

School Timing Changed: उत्तर प्रदेश में सूरज की तपिश और गर्मी के बढ़ते प्रकोप ने आम जनजीवन पर असर डालना शुरू कर दिया है। ऐसे में स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को भी काफी दिक्कत हो रही है। बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए अब उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आठवीं तक के सभी स्कूलों को सुबह 7:30 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक ही संचालित करने का आदेश जारी कर दिया गया है। वहीं, वाराणसी में डीएम के आदेश से सुबह 7:30 बजे से एक बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

प्रयागराज के डीएम के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार द्वारा जारी कार्यालय आदेश में कहा गया है कि जनपद प्रयागराज के विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को भीषण गर्मी और तापमान में वृद्धि होने के साथ-साथ लू-प्रकोप के दुष्प्रभाव से बचाने के दृष्टिगत जिले के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसआई और अन्य बोर्डों कक्षा एक से आठ तक विद्यालयों का समय दिनांक 20 अप्रैल 2026 से सुबह 7:30 बजे से 12 बजे तक किया जाता है। आदेश में लिखा है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: बांदा में 45.4 डिग्री तापमान से बरसी आग, पश्चिम यूपी में आंधी-बारिश

गर्मी को देखते हुए वाराणसी जिला प्रशासन ने स्कूलों का समय बदलने का आदेश दिया है। डीएम सत्येंद्र कुमार के आदेश पर शुक्रवार बीएसए अनुराग श्रीवास्तव ने सभी बोर्ड के स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक का संचालन सुबह साढ़े सात से दोपहर एक बजे तक करने निर्देश जारी किया है। वाराणसी में पिछले कुछ दिनों से गर्मी का प्रकोप दिखने लगा है। शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री तक पहुंच गया था। अभिभावकों के अलावा सामाजिक और शिक्षक संगठनों की तरफ से स्कूलों का समय घटाने की मांग जोर पकड़ने लगी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्राइवेट स्कूल नहीं कर सकते मनमानी फीस वसूली, इस जिले में DM की सख्त चेतावनी

अन्य जिलों में भी बदल सकती है स्कूल टाइमिंग

गर्मी और लू को देखते हुए प्रदेश के कुछ अन्य जिलों में भी जल्द ही स्कूल टाइमिंग में बदलाव की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में प्रतिबंधित गेमिंग ऐप का क्लोन बनाकर सौ करोड़ की ठगी, गैंग का पर्दाफाश
ये भी पढ़ें:यूपी में प्रेमी-प्रेमिका का सुसाइड, लड़की की 20 अप्रैल को होनी थी शादी
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।