Teachers Demand Change in Primary School Timings Amid Scorching Heat in Uttar Pradesh भीषण गर्मी में स्कूलों के समय बदलाव की मांग तेज, Lucknow Hindi News - Hindustan
More

भीषण गर्मी में स्कूलों के समय बदलाव की मांग तेज

Lucknow News - उत्तर प्रदेश में शिक्षकों ने गर्मी के कारण प्राइमरी स्कूलों के समय में परिवर्तन की मांग की है। संघ के अध्यक्ष ने बताया कि पारा 40 डिग्री को पार कर चुका है और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती से छात्रों को समस्या हो रही है। समय परिवर्तन करने से बच्चों की सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

Sat, 18 April 2026 06:58 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
भीषण गर्मी में स्कूलों के समय बदलाव की मांग तेज

शिक्षकों ने भीषण गर्मी में प्राइमरी स्कूलों के समय में परिवर्तन की मांग तेज कर दी है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पांडे ने बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक को भेजे पत्र में कहा कि गर्मी से बच्चों बेहाल हो रहे हैं। पारा 40 डिग्री के पार जा चुका है। स्कूलों का सुबह 7:30 से 12:30 बजे किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती के चलते स्कूलों में पंखे आदि नहीं चल पाते हैं। गर्मी में बच्चों को दोपहर दो बजे तक स्कूलों में बैठने में मुश्किल हो रही हैं। गर्मी में बीमार होने का खतरा बढ़ गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लू और तपती दोपहर में स्कूल से घर पहुंच रहे नौनिहाल

कई जिलों के स्कूलों ने समय परिवर्तन कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक से आठवीं तक के स्कूलों के खुलने और बंद होने का समय बदला, यूपी के इस जिले में DM का आदेश
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी में बदले स्कूल टाइम का विरोध, पुराना समय बहाल करने की मांग

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।