Heat Wave in Uttar Pradesh Call for Change in School Hours to Protect Students हीट वेव को देखते हुए विद्यालय समय परिवर्तन की मांग, Balrampur Hindi News - Hindustan
More

हीट वेव को देखते हुए विद्यालय समय परिवर्तन की मांग

Balrampur News - बलरामपुर में शिक्षा निदेशक बेसिक ने हीट वेव से बचाव के लिए योजना बनाई है। शैक्षिक संगठनों ने विद्यालय समय को 7:15 से 11:15 बजे तक बदलने की मांग की है ताकि छात्रों और शिक्षकों को लू से बचाया जा सके।

Sat, 18 April 2026 03:45 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share
हीट वेव को देखते हुए विद्यालय समय परिवर्तन की मांग

बलरामपुर, संवाददाता। प्रदेश में हीट वेव को लेकर शिक्षा निदेशक बेसिक ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को परिषदीय विद्यालय में अध्यनरत बच्चों को बचाव एवं राहत के लिए तैयारी एवं कार्य योजना के संबंध में जानकारी ली है। कोई दूसरी तरफ शैक्षिक संगठनों ने छात्रों की सुरक्षा की दृष्टि से भीषण लू प्रकोप को देखते हुए विद्यालय समय परिवर्तन 7:15 से 11:15 करने की मांग की है। शिक्षा निदेशक बेसिक प्रताप सिंह बघेल ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी कर हीट वेव से बचाव एवं राहत के लिए तैयारी कर योजना की जानकारी ली है। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत समस्त संचालित प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालय में हीट वेव से बचाव एवं राहत के लिए शासन के कार्य योजना के अनुपालन का निर्देश दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक से आठवीं तक के स्कूलों के खुलने और बंद होने का समय बदला, यूपी के इस जिले में DM का आदेश

वहीं दूसरी तरफ प्राथमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष ज्ञान सागर पाठक, अजय सिंह क्यों मंडलीय मंत्री मंगल देव मिश्रा, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिला अध्यक्ष विकास कांत पांडेय, यूटा जिलाध्यक्ष देव कुमार मिश्रा, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन प्रांतीय कोषाध्यक्ष दिलीप चौहान जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला, पूर्व माध्यमिक जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष कमरुद्दीन अंसारी जिला मंत्री बृजेश चौधरी, राजेश कुमार, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष नवीन सिंह जिला मंत्री उमेश कुमार गुरबचन आदि संघ पदाधिकारी ने हीट वेव को देखते हुए परिषदीय विद्यालय के समय परिवर्तन की मांग की है संघ पदाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित उच्चस्थ अधिकारियों को भीषण लू के प्रकोप को देखते हुए विद्यालय समय परिवर्तन की मांग की है संघ की माने तो विद्यालय का समय परिवर्तन 7:15 बजे से 11:15 बजे तक किया जाए ताकि छात्रों सहित शिक्षकों को लू की चपेट से बचाया जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अयोध्या में चढ़ा पारा ,स्कूलों में समय परिवर्तन की कांग्रेस ने उठाई मांग
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विद्यालय समय में परिवर्तन की मांग

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।