बढ़ रहे बिजली फॉल्ट, धड़ल्ले से हो रही छंटनी
Prayagraj News - प्रयागराज में भीषण गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था में समस्या उत्पन्न हो गई है। तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने से केबल और डीओ फुंकने की घटनाएं बढ़ गई हैं। कर्मचारियों की कमी के कारण फॉल्ट ठीक करने में घंटों लग रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को लंबी कटौती का सामना करना पड़ रहा है।
प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच शहर की बिजली व्यवस्था चरमराने लगी है। तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने के साथ ही सुबह से लेकर देर रात तक केबल और डीओ (ड्रॉप आउट) फुंकने की घटनाएं बढ़ गई हैं। हालात यह हैं कि कर्मचारियों की भारी कमी के कारण फॉल्ट ठीक करने में कई-कई घंटे लग जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को लंबी कटौती झेलनी पड़ रही है।बिजली विभाग के कंट्रोल रूम में उपभोक्ताओं के फोन लगातार बज रहे हैं, लेकिन एक व्यक्ति की समस्या पर तत्काल सुनवाई नहीं हो रही है। कई बार फोन भी रिसीव नहीं होता। जेई से लेकर एसडीओ तक फॉल्ट और शिकायतों के दबाव में परेशान हैं।
कई इलाकों के जूनियर इंजीनियरों ने उच्चाधिकारियों से अतिरिक्त मैनपॉवर की मांग की है, लेकिन इसके उलट विभाग में छटनी का सिलसिला जारी है।बताया जा रहा है कि शहर के वन सर्किल से पहले ही 67 संविदा कर्मचारियों को हटाया जा चुका है। अब सर्किट टू (बमरौली, टैगोर टाउन, मेयोहाल) में भी छंटनी की नई सूची तैयार की जा रही है, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।संविदा कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष जवाहर लाल विश्वकर्मा ने बताया कि छंटनी के विरोध में पहले भी श्रम विभाग में अपील की गई थी। समझौते के बावजूद कंपनी ने कर्मचारियों को वापस काम पर नहीं रखा। अब इस मामले को लेकर कानपुर स्थित श्रम आयुक्त के यहां वाद दायर किया जाएगा। इसके विरोध में कर्मचारियों का प्रदर्शन भी जारी है।डिवीजनों में छंटनी का आंकड़ाकरैलाबाग: 20 कर्मचारीरामबाग: 23 कर्मचारीनैनी: 10 कर्मचारीकल्याणी देवी: 14 कर्मचारी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन