Power Outage in Aliganj Due to Underground Cable Damage During Installation अलीगंज में रात भर बत्ती गुल रहने पर हंगामा, पुलिस ने फटकारी लाठी, Lucknow Hindi News - Hindustan
More

अलीगंज में रात भर बत्ती गुल रहने पर हंगामा, पुलिस ने फटकारी लाठी

Lucknow News - जानकीपुरम जोन के अलीगंज क्षेत्र में 33 केवी लाइन डालने के दौरान पुरनिया उपकेंद्र के सामने जेसीबी से खुदाई में भूमिगत केबिल क्षतिग्रस्त हो गई। इससे कई क्षेत्रों में रात 11.30 बजे के आसपास बिजली ठप हो गई। उपभोक्ताओं ने हंगामा किया, जिसके बाद चार घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई।

Fri, 24 April 2026 11:17 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
अलीगंज में रात भर बत्ती गुल रहने पर हंगामा, पुलिस ने फटकारी लाठी

जानकीपुरम जोन अंतर्गत अलीगंज क्षेत्र में गुरुवार की देर रात 33 केवी लाइन डालने के दौरान पुरनिया उपकेंद्र के सामने जेसीबी से खुदाई में मिश्रीपुर फीडर की भूमिगत केबिल क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके चलते अलीगंज के कई सेक्टरों सहित सीतापुर रोड की कुछ कॉलोनियों की बिजली रात 11.30 बजे के आसपास ठप हो गई। भीषण गर्मी से परेशान उपभोक्ता उपकेंद्र पहुंच गए। नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन कर हंगामा किया। मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों ने अन्य सोर्स से आपूर्ति बहाल करने का आश्वान देकर मामला शांत कराया। चार घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई। इस बीच रात भर लोग गर्मी से परेशान रहे, ठीक से सो नहीं पाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एबीसी लाइन में फाल्ट,गर्मी में सुबह से जनजीवन बेहाल

ठेकेदार की लापरवाही से गई बिजलीपुरनिया उपकेंद्र के सामने 33केवी लाइन डालने का काम चल रहा है। गुरुवार की रात लगभग 11.30 बजे लाइन डालने के लिए जेसीबी से खुदाई की जा रही थी। ठेकेदार की लापरवाही से मिश्रीपुर फीडर की भूमिगत केबिल कट गई। केबिल कटने से उपकेंद्र रूम में तेज धमाका हुआ और पैनल और रिले सिस्टम ध्वस्त हो गया। सात रिले जल गईं। 15 एमवीए ट्रांसफार्मर टप होने से बाल-बाल बच गया। मिश्रीपुर फीडर से की जाने वाली आपूर्ति बंद हो गई। मौके पर बिजल विभाग के अधिकारी पहुंचे। टीम लगा कर कटे केबिल को जोड़ने काम युद्धस्तर पर शुरू करवा दिया। बावजूद इसके मिश्रीपुर फीडर से जुड़े क्षेत्रों की बिजली रातभर गुल रही। सुबह लगभग साढ़े पांच बजे जाकर मरम्मत हुई। बताया जाता है कि इस घटना से बिजली विभाग को 10 से 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ।उपभोक्ता पहुंचे उपकेंद्रभीषण गर्मी में रात को गुल हुई बिजली से परेशान सैकड़ों उपभोक्ता पुरनिया उपकेंद्र पर पहुंच गए। अधिकारियों से नाराजगी जताने लगे। इस बीच कुछ उपभोक्ता प्रदर्शन करते हुए हंगामा करने लगे। अधिकारियों ने उन्हें शांत कराने का प्रयास किया, कहा कि अन्य सोर्स से आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन, गर्मी से परेशान उपभोक्ता मानने को तैयार नहीं थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी उन्हें शांत कराने की कोशिश की। इस बीच कुछ उपभोक्ता उग्र हो गए तो पुलिस ने लाठी फटकार कर उन्हें भगाया।इन क्षेत्रों में प्रभावित हुई आपूर्तिअंडरग्राउंड केबिल कटने से अलीगंज के सेक्टर सी, एच,एल, डी, जी, पी, के, जे, ई, चौधरी टोला, सीतापुर रोड योजना में सेक्टर सी सहित आसपास के क्षेत्रों में रात भर बिजली नहीं आई। भीषण गर्मी के कारण उपभोक्तओं को रात भर जाग कर गुजारनी पड़ी। लगभग 15 हजार उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ा।कोट-भूमिगत केबिल क्षतिग्रस्त होने से ही अलीगंज के कई सेक्टरों सहित कुछ अन्य कॉलोनियों की बिजली गुरुवार की रात लगभग 11.30 बजे गुल हो गई। हालांकि अन्य सोर्स से कुछ ही घंटे में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। सुबह तक क्षतिग्रस्त केबिल और पैनल की मरम्मत कर दी गई। अब आपूर्ति सामान्य है।वीपी सिंह, मुख्य अभियंता, जानकीपुर क्षेत्रदिन में भीषण गर्मी के बीच पांच घंटे बाधित रही आपूर्तिलखनऊ। अंबेडकर उपकेंद्र क्षेत्र के उतरेठिया, जगतखेड़ा, कल्ली पश्चिम और एकता नगर में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे से शाम 4:30 बजे बिजली कटौती रही।चिलचिलाती धूप में बिजली न रहने से घरों में पंखे और कूलर ठप पड़ गए। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को झेलनी पड़ी। उमस भरी गर्मी में लोग पसीने से तरबतर होकर राहत के लिए इधर-उधर भटकते रहे। उतरेठिया क्षेत्र में ट्रांसफार्मर की मरम्मत और एबीसी लाइन डालने का कार्य चलने के कारण आपूर्ति रोकी गई थी। अंबेडकर नगर उपकेंद्र के जेई दिनेश कुमार के अनुसार, ट्रांसफार्मर के रखरखाव कार्य के चलते आपूर्ति अस्थाई रूप से बंद करनी पड़ी, जिसके बाद शाम को आपूर्ति बहाल कर दी गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शहर में जगह-जगह फाल्ट से बिजली गुल
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी में फटा 400 केवीए ट्रांसफार्मर का केबल बॉक्स, आधे गांव की बिजली आपूर्ति घंटों ठप

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।