बिजली विभाग में संविदा कर्मियों की सेवा अवधि बढ़ी
मुजफ्फरपुर में नार्थ बिहा पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने अनुबंध पर बहाल मानव बलों की सेवा अवधि को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है। इसमें 144 कर्मियों की सेवा विस्तार किया गया है। इसका उद्देश्य बकाया वसूली तेज करना और फील्ड कार्रवाई को रियल टाइम मोड में लाना है।

मुजफ्फरपुर, वसं: नार्थ बिहा पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) ने अनुबंध पर बहाल मानव बलों की सेवा अविध को अगले तीन माह के लिए विस्तार दिया है। इस आदेश के साथ ही पूर्व में अल्पावधि के लिए रखे गए मानवबल (एलडी मैनपावर) की सेवा अवधि विस्तारित हो गई है। जिले के चार डिवीजन मिलाकर 48 प्रशाखा हैं और प्रत्येक में 3 मानवबल के हिसाब से 144 कर्मियों की सेवा विस्तार हुई है।कार्यपालक अभियंता पूर्वी डिवीजन श्रवण कुमार ठाकुर ने बताया कि अब इन्हें 1 अप्रैल, 2026 से 30 जून 2026 तक बाह्य एजेंसी के माध्यम से कार्यरत रखा जाएगा। विभाग का उद्देश्य बकाया वसूली तेज करना और फील्ड कार्रवाई को रियल टाइम मोड में लाना है।
विभागीय पत्र के अनुसार, यह कार्रवाई ग्रामीण और शहरी दोनों आपूर्ति प्रशाखाओं में लागू होगी। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि बिजली संबंध विच्छेदन की पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग की जाए और प्रत्येक कार्रवाई को ऑनलाइन सिस्टम में तुरंत अपडेट किया जाए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन