दारागंज में ट्रांसफॉर्मर खराब होने से रात भर गुल रही बिजली
Prayagraj News - भीषण गर्मी में दारागंज इलाके में बिजली कटौती से लोग परेशान हो गए। शुक्रवार रात ट्रांसफॉर्मर में खराबी आई, जिससे रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक बिजली गुल रही। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कर्मचारियों की लापरवाही के कारण समस्या का समाधान देर से हुआ। सुबह बिजली बहाल होने पर राहत मिली।

भीषण गर्मी में बिजली कटौती रुलाने लगी है। दारागंज इलाके में ट्रांसफॉर्मर में खराबी आने से शुक्रवार आधी रात के बाद बिजली गुल हो गई। रात 12 बजे से सुबह करीब छह बजे तक लोग भीषण गर्मी में परेशान रहे। शनिवार को भी कई जगहों पर बिजली आपूर्ति बाधित रही। बक्शीबांध पुलिस चौकी के पास ट्रांसफॉर्मर में खराबी आने से रात पौने बारह बजे राधा नगर कॉलोनी, इंदिरा नगर, बक्शीबांध और कच्ची सड़क इलाके में अंधेरा छा गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी का मोबाइल बंद था, जिससे समस्या के समाधान में देरी हुई। बताया जा रहा है कि हाल ही में डाली गई नई लाइन में कुछ फॉल्ट आ गया था, जिसे समय पर ठीक नहीं किया जा सका।
इसके चलते पूरी रात लोग गर्मी और उमस से जूझते रहे। सुबह बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों को राहत मिली। उधर, कोतवाली क्षेत्र के शिवाजी फीडर के पास आग लगने से कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं शनिवार शाम दरियाबाद और अतरसुइया देवी फीडर पर मरम्मत कार्य के चलते करीब एक घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन