बिजलीकर्मियों की मनमर्जी,रात भर अंधेरे में डूबे रहे दर्जनों गांव
Lakhimpur-khiri News - बिजुआ में बिजली व्यवस्था रामभरोसे है। शुक्रवार रात को मालपुर फीडर में फाल्ट से 45 गांवों की बिजली गुल हो गई। लोग अधिकारियों से मदद मांगते रहे, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। परिणामस्वरूप, ग्रामीण रातभर अंधेरे में रहे और पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई।

बिजुआ। इलाके की लाइट व्यवस्था रामभरोसे है। यहां अगर देर शाम लाइन में कोई फाल्ट आ गयी तो उसे कोई देखने वाला नही है। रात में न तो किसी अधिकारी का फोन उठता है न कोई मदद होती है जिससे लोगो मे आक्रोश है। शुक्रवार देर रात बिजुआ हाइडिल के मालपुर फीडर में कोई फाल्ट आ गयी। लाइन में कही एक जंफर टूट गया था। जिससे करीब 45 गांवों की बिजली गुल हो गयी। लोग एसडीओ से लेकर जेई लाइनमैन सबको फोन करते रहे, लेकिन उनकी समस्या का कोई निस्तारण न हुआ। जिसके कारण सारे गांव रात भर अंधेरे में रहे।
एक जंफर को फाल्ट ठीक करने में नौ घंटे लग गए। बिजली कटौती के कारण ग्रामीणों को रातभर भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घरों में अंधेरा छाने के साथ ही पेयजल संकट भी गहरा गया। अधिकांश स्थानों पर पानी की आपूर्ति बिजली पर निर्भर है। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली न होने से लोगों को परेशानी हुई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन