बांका: भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था चरमराई, लोग परेशान
बांका जिले में भीषण गर्मी के चलते बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। लगातार कटौती और लो वोल्टेज से आम लोगों को परेशानी हो रही है। कई घंटों तक बिजली न आने से पानी की समस्या भी उत्पन्न हो रही है। व्यापारियों का काम प्रभावित है और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति गंभीर है। विभाग से सुधार की मांग की गई है।

बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। लगातार हो रही कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दिन में कई घंटों तक बिजली गायब रहने से घरों में पानी की समस्या भी उत्पन्न हो रही है। पंखे और कूलर बंद रहने से लोग उमस भरी गर्मी में बेहाल हैं। व्यापारियों और छोटे दुकानदारों का काम भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी गंभीर है, जहां कई जगहों पर रात में भी बिजली नहीं मिल पा रही है।
लोगों ने विभाग से जल्द सुधार की मांग की है। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बढ़ी हुई मांग और तकनीकी कारणों से समस्या हो रही है, जिसे जल्द दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन