Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsExtreme Heat Alert in Prayagraj Temperatures Soar to 44 6 C
45 के करीब पारा, रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से लोग बेहाल
Prayagraj News - प्रयागराज का मौसम पिछले एक सप्ताह से शुष्क है। रविवार को तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने 23 अप्रैल तक लू का अलर्ट जारी किया है। अगले सप्ताह में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
Mon, 20 April 2026 11:13 AMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
प्रयागराज। जिले का मौसम पिछले एक सप्ताह से लगातार शुष्क बना हुआ है। छह दिनों में दो दिन संगमनगरी का अधिकतम तापमान प्रदेश में सर्वाधिक दर्ज किया गया। रविवार को 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान में शहरियों का सड़क पर निकला मुश्किल हो गया। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा और जनजीवन पर असर साफ देखा जा रहा है। भीषण गर्मी से परेशान लोगों का कहना है कि अभी यह हाल है तो मई, जून में क्या होगा। मौसम विभाग ने 23 अप्रैल तक लू चलने का अलर्ट जारी कर दिया है। आगामी एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार है। रात-दिन का तापमान बढ़ने से घरों में कूलर और पंखे भी बेअसर साबित हो रहे हैं। अस्पताल में बिना कूलर वाले वार्ड भट्टी जैसे तपने लगे हैं। तेज धूप, शुष्क पछुआ हवाओं से लू का खतरा और बढ़ गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन