आज सोचसमझकर निकलें बाहर, मुरादाबाद में आज और कल लू की लहर का अलर्ट
Moradabad News - मौसम विभाग ने मुरादाबाद के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। आज और कल लू चलने की संभावना है, अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रात का न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहेगा। चिकित्सकों ने सलाह दी है कि दिन के समय बाहर न निकलें और पर्याप्त पानी पिएं।

वरिष्ठ संवाददाता आज दोपहर को बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकलें। आज आसमान से आग बरसने के हालात बन सकते हैं। मौसम विभाग ने मुरादाबाद के लिए यलो अलर्ट जारी किया है जिसमें आज सोमवार और कल मंगलवार को लू की लहर चलने की संभावना जाहिर की गई है। दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मुरादाबाद में रात का न्यूनतम तापमान और बढ़कर 27.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में रात के समय भी हीट वेव की स्थिति बने रहने की संभावना व्यक्त की गई है।
रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी अधिक बना रहेगा। चिकित्सकों का कहना है कि दिन के समय लू चलने की स्थिति में मध्यान्ह 12 बजे से शाम चार बजे तक घर से बाहर नहीं निकलना ही बेहतर है। बाहर निकलना जरूरी होने पर पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर ही बाहर निकलें। ठंडे पानी और नीबू की शिकंजी की बोतल अपने साथ रखें। गला सूखने पर घूंट घूंट करके पानी पीते रहें। गले को हमेशा तर रखना जरूरी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन