समूह की दीदियों ने पीएम के संबोधन को सुना
Pratapgarh-kunda News - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत टेलीविजन पर लाइव उपस्थिति दर्ज कराई। यह कार्यक्रम विशेषकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं पर केंद्रित था, जिसमें कुंडा ब्लॉक सभागार में बीडीओ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में प्रसारण किया गया। महिलाओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को देखकर खुशी व्यक्त की।
कुंडा, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत टेलीविजन पर लाइव रहे। इसमें नारी शक्ति वंदन का कार्यक्रम विशेषकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं पर आधारित रहा। कुंडा ब्लॉक सभागार में बीडीओ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। पूरे समय तक स्वयं सहायता समूह की दीदियां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचारों का लाइव प्रसारण देखती रहीं। प्रधानमंत्री के संबोधन और प्रोत्साहन से वह काफी खुश दिखी। इस मौके पर स्वयं सहायता समूह की नीलम सिंह, अंजूल गुप्ता, रीता, मनीषा, उमा, कमला, ज्ञानसिंह, धनजंय गौतम, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन