Empowerment and Self-Reliance Nari Shakti Vandan Conference Highlights Women s Role संभल नगर पालिका में प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन को सुना, Sambhal Hindi News - Hindustan
More

संभल नगर पालिका में प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन को सुना

Sambhal News - सोमवार को नगर पालिका सभागार में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑनलाइन वर्चुअल संवाद बड़ी स्क्रीन पर प्रसारित किया गया, जिसमें उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और समाज में उनकी भूमिका पर जोर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इसे प्रेरणादायक बताया और स्थानीय स्तर पर महिलाओं की स्थिति पर चर्चा की गई।

Mon, 13 April 2026 01:20 PMNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share
संभल नगर पालिका में प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन को सुना

सोमवार को नगर पालिका सभागार में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑनलाइन वर्चुअल संवाद बड़ी स्क्रीन पर प्रसारित किया गया। जिसे उपस्थित लोगों ने ध्यानपूर्वक देखा और सुना। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और समाज में उनकी बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ने और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उपस्थित लोगों ने उनके विचारों की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय स्तर पर भी महिलाओं की स्थिति उनके अधिकारों और योजनाओं के लाभ को लेकर चर्चा की गई।

वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाना है। इस अवसर पर कर अधिकारी कार्तिकेय यादव, राजेश यादव, महिपाल सिंह, हरीश कुमार, आसिफ अली, सभासद राजेंद्र कुमार, वेद प्रकाश, अन्नू दयाल भारती, प्रमोद सैनी, गौहर खान, अनीस खां, हाजी पप्पू, रागिब पहलवान आदि लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।