Nari Shakti Vandan Conference Celebrates Women s Empowerment in Bhhinga नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन, Shravasti Hindi News - Hindustan
More

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन

Shravasti News - श्रावस्ती के नगर पालिका परिषद भिनगा में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन हुआ। महिलाएं पीएम मोदी के कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से देखती हैं। अधिशासी अधिकारी डा अनीता शुक्ला ने कहा कि यह सम्मेलन माताओं, बहनों और बेटियों को समर्पित है। सरकार महिलाओं के विकास के लिए कई योजनाएं चला रही है।

Mon, 13 April 2026 04:43 PMNewswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share
नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन

श्रावस्ती, संवाददाता। नगर पालिका परिषद भिनगा के सभागार में सोमवार को नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस दौरान महिलाएं व सभासद दिल्ली में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम देख। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भिनगा डा अनीता शुक्ला ने कहा कि नारी शक्ति वंदन सम्मेलन माताओं, बहनों व बेटियों को समर्पित है। आज देश में प्रधानमंत्री मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में न सिर्फ तेजी से विकास हो रहा है। बल्कि बहन बेटियां भी सुरक्षित है। आज महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार कई योजनाओं का संचालन कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुरक्षित माहौल में पढ़ लिखकर आगे बढ़ रहीं बेटियां-ईओ

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन उसी का एक हिस्सा है। आज बेटियां सुरक्षित माहौल में न सिर्फ पढ़ लिख कर आगे बढ़ रही हैं। बल्कि अपने सपनों को पूरा कर परिवार का सहारा भी बन रही हैं। इस दौरान ईओ ने सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों से इसका लाभ लेने व सभासदों से इसका प्रचार प्रसार कर जरूरतमंदों को लाभान्वित कराने की अपील भी की। इस मौके पर कई सभासद, महिलाएं व युवतियां मौजूद रहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सशक्त नारी से सशक्त समाज की ओर बढ़ता कदम
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संभल नगर पालिका में प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन को सुना

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।