Empowering Women Nari Shakti Vandan Conference Highlights Government Initiatives सुरक्षित माहौल में पढ़ लिखकर आगे बढ़ रहीं बेटियां-ईओ, Shravasti Hindi News - Hindustan
More

सुरक्षित माहौल में पढ़ लिखकर आगे बढ़ रहीं बेटियां-ईओ

Shravasti News - श्रावस्ती में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाएं प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देखीं। अधिशासी अधिकारी डा. अनीता शुक्ला ने महिलाओं के लिए सरकार की योजनाओं और सुरक्षित माहौल में उनके विकास की चर्चा की। सम्मेलन में कई सभासद, महिलाएं और युवतियां शामिल रहीं।

Mon, 13 April 2026 04:42 PMNewswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share
सुरक्षित माहौल में पढ़ लिखकर आगे बढ़ रहीं बेटियां-ईओ

श्रावस्ती, संवाददाता। नगर पालिका परिषद भिनगा के सभागार में सोमवार को नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस दौरान महिलाएं व सभासद दिल्ली में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम देखा। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भिनगा डा अनीता शुक्ला ने कहा कि नारी शक्ति वंदन सम्मेलन माताओं, बहनों व बेटियों को समर्पित है। आज देश में प्रधानमंत्री मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में न सिर्फ तेजी से विकास हो रहा है। बल्कि बहन बेटियां भी सुरक्षित है। आज महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार कई योजनाओं का संचालन कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संभल नगर पालिका में प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन को सुना

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन उसी का एक हिस्सा है। आज बेटियां सुरक्षित माहौल में न सिर्फ पढ़ लिख कर आगे बढ़ रही हैं। बल्कि अपने सपनों को पूरा कर परिवार का सहारा भी बन रही हैं। इस दौरान ईओ ने सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों से इसका लाभ लेने व सभासदों से इसका प्रचार प्रसार कर जरूरतमंदों को लाभान्वित कराने की अपील भी की। इस मौके पर कई सभासद, महिलाएं व युवतियां मौजूद रहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सशक्त नारी से सशक्त समाज की ओर बढ़ता कदम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।