Historic Achievements of 12 Years of Central Government Under Modi s Leadership मोदी सरकार के 12 वर्ष विकसित भारत की ऐतिहासिक यात्रा : स्वतंत्रदेव सिंह, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
More

मोदी सरकार के 12 वर्ष विकसित भारत की ऐतिहासिक यात्रा : स्वतंत्रदेव सिंह

Gorakhpur News - गोरखपुर, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में सेवा और जनकल्याण को प्राथमिकता दी गई है। जल जीवन मिशन, आधार प्रमाणीकरण, और स्वच्छ भारत मिशन जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से लाखों फर्जी लाभार्थियों को हटाकर सरकारी बचत सुनिश्चित की गई है।

Sat, 13 June 2026 12:19 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share
मोदी सरकार के 12 वर्ष विकसित भारत की ऐतिहासिक यात्रा : स्वतंत्रदेव सिंह

गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर जल शक्ति मंत्री एवं गोरखपुर के प्रभारी मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने शनिवार को गिरधरगंज मलिन बस्ती में जनसेवा कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में सेवा, सुशासन और जनकल्याण को शासन का आधार बनाते हुए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज आएंगे जिले के प्रभारी मंत्री

प्रधानमंत्री की उपलब्धियां

एनेक्सी भवन में पत्रकारों से मुखातिब जल शक्ति मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार के 12 वर्ष विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाली ऐतिहासिक उपलब्धियों के रहे हैं। सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ योजनाओं को केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं रखा, बल्कि अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए शत-प्रतिशत सैचुरेशन का लक्ष्य तय किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूर्णिया से राजधानी के स्थायी परिचालन को लेकर रेल मंत्री से पत्राचार

जल जीवन मिशन

उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत देश के 16 करोड़ से अधिक घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाया गया है। वहीं, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) और आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से लाखों फर्जी लाभार्थियों को हटाकर 4.31 लाख करोड़ रुपये की सरकारी बचत सुनिश्चित की गई है। इससे पात्र लाभार्थियों को समय पर सहायता मिल रही है।

साफ-सफाई अभियान

स्वतंत्रदेव सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना के अंतर्गत एक करोड़ रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए गए हैं। वहीं स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 12 करोड़ से अधिक घरों में शौचालयों का निर्माण कर स्वच्छता के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाया गया है। उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में विकास की योजनाएं धरातल पर कंक्रीट, स्टील, ऑप्टिकल फाइबर और लाखों-करोड़ों रुपये के निवेश के रूप में दिखाई दे रही हैं।

स्वच्छता अभियान और वन संरक्षण

इसी क्रम में शनिवार को उन्होंने गोरखपुर नगर निगम के वार्ड संख्या-25 गिरधरगंज मलिन बस्ती, महादेव झारखंडी में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया। इसके बाद गिरधरगंज में संवाद एवं जनसमस्या समाधान शिविर में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उनके साथ एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, महापौर डॉ मंगलेश कुमार श्रीवास्तव, पार्षद रणंजय सिंह जुगनू और भाजपा के जिला एवं महानगर के पदाधिकारी भी शामिल रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार के 12 वर्ष, सुशासन और विकास का स्वर्णिम अध्याय :रूडी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।