परिसदन में विकास प्रदर्शनी का किया उद्घाटन
भाजपा जिला दरभंगा पश्चिमी द्वारा आयोजित ‘सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष’ विषयक विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र ने किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास और जनकल्याण में नई ऊँचाइयाँ हासिल की हैं। यह प्रदर्शनी जनकल्याणकारी पहलों का दस्तावेज है।

राजीव रंजन झा,दरभंगा। जिला परिसदन में शुक्रवार को भाजपा जिला दरभंगा पश्चिमी द्वारा आयोजित ‘सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष’ विषयक विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र ने किया। मंत्री श्री शैलेंद्र ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, जनकल्याण और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। केंद्र सरकार की नीतियों और योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य निरंतर किया गया है। यह प्रदर्शनी केवल उपलब्धियों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि एक विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की यात्रा का जीवंत दस्तावेज है।
प्रदर्शनी के माध्यम से पिछले 12 वर्षों में हुए व्यापक परिवर्तन और जनकल्याणकारी पहलों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए स्थानीय सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा देश स्तर पर चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा की। सांसद ने बताया कि 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम केवल मोदी सरकार की महज नारा नहीं है, बल्कि देश के सर्वांगीण विकास की मजबूत संकल्पों का उदाहरण है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सह जाले विधायक जीवेश कुमार, पूर्व मंत्री हरि साहनी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण मन्ना, विधायक ईश्वर मंडल, प्रो. विनय चौधरी आदि सहित भाजपा के पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन