pratapgarh kunda girl climbs mobile tower over lover assault dispute प्रेमी की पिटाई पर गुस्साई प्रेमिका मोबाइल टावर पर चढ़ी, नीचे उतारने में छूटा पसीना, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

प्रेमी की पिटाई पर गुस्साई प्रेमिका मोबाइल टावर पर चढ़ी, नीचे उतारने में छूटा पसीना

प्रतापगढ़ के कुंडा में प्रेमी की पिटाई से नाराज एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। दो घंटे तक चले ड्रामे के बाद पुलिस और प्रेमी के समझाने पर वह नीचे उतरी। परिजनों ने प्रेमी को पीटकर घायल कर दिया था, जिससे नाराज होकर युवती ने यह कदम उठाया।

Mon, 30 March 2026 02:56 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, कुंडा (प्रतापगढ़)
share
प्रेमी की पिटाई पर गुस्साई प्रेमिका मोबाइल टावर पर चढ़ी, नीचे उतारने में छूटा पसीना

UP News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से 'शोले' फिल्म के वीरू जैसा वाकया सामने आया है, लेकिन यहाँ पात्र बदल गए थे। बाघराय इलाके की एक युवती अपने प्रेमी के साथ हुई मारपीट और परिजनों के रवैये से इतनी क्षुब्ध हुई कि वह कुंडा कस्बे के मनगढ़ रोड पर स्थित एक ऊंचे मोबाइल टावर पर जा चढ़ी। रविवार शाम करीब 4 बजे जब स्थानीय लोगों ने युवती को टावर की ऊंचाइयों पर देखा, तो हड़कंप मच गया। देखते ही देखते सड़क पर हजारों की भीड़ जमा हो गई और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। युवती के टावर पर चढ़ने का वीडियो भी लोगों ने बनाया और खूब वायरल हो रहा है।

क्या था पूरा विवाद?

जानकारी के अनुसार, बाघराय थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली इस युवती का पड़ोस के ही एक युवक के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब युवती के परिजनों को इस बात की भनक लगी, तो उन्होंने कड़ा विरोध किया। आरोप है कि पिछले दिनों परिजनों ने युवक को पकड़कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी थी, जिससे वह घायल हो गया था। घायल प्रेमी ने युवती के घर वालों के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज करा दिया। अपने प्रेमी की पिटाई और कानूनी उलझनों से आहत होकर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने का फैसला किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वेशभूषा मुस्लिम, आधार पर नाम हिंदू देख विमान पर चढ़ने से रोका, हकीकत ने चौंकाया

दो घंटे तक चला 'हाई-वोल्टेज' ड्रामा

टावर पर चढ़ी युवती ऊपर से ही चिल्ला-चिल्लाकर अपनी मांगें रखने लगी। उसकी मुख्य मांग थी कि उसके प्रेमी के खिलाफ किए गए अत्याचार बंद हों, परिजनों पर दर्ज मुकदमा वापस लिया जाए और उसकी शादी उसी युवक से कराई जाए। मौके पर पहुंचे एसडीएम और भारी पुलिस बल ने युवती को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं थी। पुलिस ने पास के एक मकान की छत का सहारा लेकर उससे बातचीत शुरू की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कमरे के अंदर थानाध्यक्ष को लगी गोली, गंभीर हालत में सुल्तानपुर से लखनऊ रेफर
ये भी पढ़ें:यात्री पर भूत का साया! हवा में ही विमान का इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश से खलबली

प्रेमी के आते ही मानी युवती

प्रशासन ने आनन-फानन में युवती के परिजनों और उसके प्रेमी को मौके पर बुलाया। प्रेमी को अपनी आंखों के सामने देख और प्रशासन से शादी का आश्वासन मिलने के बाद युवती का गुस्सा शांत हुआ। शाम करीब 6:15 बजे, यानी दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद, उसे सुरक्षित नीचे उतारा जा सका। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को लेकर कोतवाली पहुंची। एंटी-रोमियो टीम की प्रभारी निर्मला शर्मा ने बताया कि युवती फिलहाल सुरक्षित है और दोनों परिवार आपस में बैठकर सुलह-समझौते की बात कर रहे हैं। इस घटना ने पूरे जिले में चर्चा का विषय बना दिया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।