hindu girl pooja kushwaha wearing burqa detained varanasi airport love affair बुर्के में 'पूजा': वेशभूषा मुस्लिम, आधार पर नाम हिंदू देख विमान पर चढ़ने से रोका, हकीकत ने चौंकाया, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बुर्के में 'पूजा': वेशभूषा मुस्लिम, आधार पर नाम हिंदू देख विमान पर चढ़ने से रोका, हकीकत ने चौंकाया

वाराणसी एयरपोर्ट पर बुर्का पहनकर मुंबई जा रही हिंदू युवती 'पूजा' को सीआईएसएफ ने पकड़ा। युवती बिहार के गोपालगंज से अपने प्रेमी सिराज के रिश्तेदार इमरान के साथ भाग रही थी। आधार कार्ड पर हिंदू नाम और पहनावा अलग होने पर सुरक्षा एजेंसियों ने उसे हिरासत में ले लिया।

Mon, 30 March 2026 12:11 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, बाबतपुर (वाराणसी) हिन्दुस्तान संवाद
share
बुर्के में 'पूजा': वेशभूषा मुस्लिम, आधार पर नाम हिंदू देख विमान पर चढ़ने से रोका, हकीकत ने चौंकाया

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को सुरक्षा जांच के दौरान एक अजीबोगरीब वाकया पेश आया। इंडिगो की वाराणसी-मुंबई फ्लाइट (6E-5374) से यात्रा करने पहुंची एक युवती ने काले रंग का बुर्का पहन रखा था। जब सीआईएसएफ की महिला कर्मियों ने बोर्डिंग से पहले उसके आधार कार्ड की जांच की, तो उस पर नाम 'पूजा कुशवाहा' अंकित था। वेशभूषा और पहचान पत्र में अंतर देख सुरक्षा अधिकारियों के कान खड़े हो गए और युवती को तुरंत 'प्राइवेट स्क्रीनिंग बूथ' में ले जाकर हिरासत में ले लिया गया औऱ गहन पूछताछ शुरू की गई।

युवती को जबरन मुंबई से लाए थे गोपालगंज

जांच में पता चला कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है। युवती मूल रूप से बिहार के गोपालगंज की रहने वाली है और उसका परिवार मुंबई में रहता है। मुंबई प्रवास के दौरान उसका प्रेम संबंध पड़ोसी युवक सिराज से हो गया। जब परिजनों को इसकी भनक लगी, तो उन्होंने शादी से इनकार कर दिया और युवती को जबरन गांव (गोपालगंज) ले आए। घरवाले उसकी शादी स्वजातीय युवक से तय कर रहे थे, जिसकी जानकारी युवती ने अपने प्रेमी सिराज को दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यात्री पर भूत का साया! हवा में ही विमान का इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश से खलबली

प्रेमी के रिश्तेदार के साथ बुर्के में भागने की साजिश

पुलिस के अनुसार, सिराज ने अपनी प्रेमिका को वापस बुलाने के लिए अपने रिश्तेदार इमरान को गोपालगंज भेजा। सिराज ने ही दोनों के लिए इंडिगो का टिकट बुक कराया था। पहचान छिपाने के लिए पूजा को बुर्का पहनाया गया ताकि रास्ते में कोई उसे पहचान न सके। इमरान के साथ पूजा वाराणसी एयरपोर्ट पहुंची थी, लेकिन सुरक्षा घेरे को पार नहीं कर सकी। संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए सीआईएसएफ ने दोनों को हिरासत में लेकर फूलपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन की तैयारी, यूपीडा के CEO ने 421 किमी गाड़ी दौड़ाई
ये भी पढ़ें:ऋषभ ठाकुर ने मुस्लिम युवक से लगवाए जयश्रीराम के नारे, चप्पलों से पीटा, गिरफ्तार

बजरंग दल का हंगामा और पुलिस की कार्रवाई

हिंदू युवती और मुस्लिम युवक के प्रेम प्रसंग की जानकारी बजरंग दल को भी लग गई। शाम होते-होते बाबतपुर चौकी पर बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ता पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने कार्यकर्ताओं को शांत कराया और उनकी बात युवती से कराई। युवती ने स्पष्ट किया कि वह अपनी मर्जी से जा रही थी। फूलपुर थाना प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि युवती के परिजनों को सूचना दे दी गई है। देर शाम तक खुफिया एजेंसियां और स्थानीय पुलिस दोनों से पूछताछ करती रहीं। फिलहाल, सुरक्षा कारणों और पहचान छिपाने के प्रयास को देखते हुए दोनों की यात्रा रद्द कर दी गई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।