Pornographic videos started playing during a heat wave video conference in UP; uncomfortable officials shut यूपी में हीट वेव की वीडियो कांफ्रेंसिंग में चलने लगा अश्लील वीडियो, असहज अफसरों ने बंद कराई वीसी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में हीट वेव की वीडियो कांफ्रेंसिंग में चलने लगा अश्लील वीडियो, असहज अफसरों ने बंद कराई वीसी

यूपी में हीट वेव की वीडियो कांफ्रेंसिंग में  अश्लील वीडियो चलने लगा। वीसी में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में वीडियो कांफ्रेंसिंग को बंद करना पड़ा।

Wed, 25 March 2026 10:39 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में हीट वेव की वीडियो कांफ्रेंसिंग में चलने लगा अश्लील वीडियो, असहज अफसरों ने बंद कराई वीसी

उत्तर प्रदेश में हीट वेव से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने गत दिवस बैठक रखी। वीडियो कांफ्रेंसिंग (वीसी) के जरिए हुई इस बैठक में उस समय हड़कंप मच गया, जब स्क्रीन पर अचानक अश्लील वीडियो चलने लगा। वीसी में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ नहीं सूझा तो आनन-फानन में वीडियो कांफ्रेंसिंग को बंद करना पड़ा। वीसी का यह किस्सा अब विभागीय अधिकारियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

प्रदेश स्तर से जुड़ी इस अहम बैठक में विभिन्न जिलों के अधिकारी ऑनलाइन जुड़े थे। इसी दौरान तकनीकी गड़बड़ी या किसी की शरारत के चलते स्क्रीन पर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित होने लगी। कुछ मिनटों तक चली इस घटना ने सबको असहज कर दिया। वहीं विभागीय व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस मामले को दबाने में जुट गए हैं। आधिकारिक स्तर पर इसे तकनीकी समस्या बताकर पल्ला झाड़ने की कोशिश की जा रही है, जबकि अंदरखाने घटना को लेकर असहजता बनी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विदाई के बाद सुहागरात से पहले दुल्हन ने कर दिया कांड, दूल्हे ने पकड़ लिया माथा

सरकारी बैठकों की साइबर सुरक्षा पर उठे सवाल

स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डा. पवन कुमार अरुण को इस संबंध में जानकारी के लिए फोन किया गया। वॉट्सएप संदेश भेजा गया लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। वहीं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी डा. विकासेंदु अग्रवाल का कहना है कि मामले में साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई गई है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म पर यह सामग्री कैसे चली। हालांकि पूरे घटनाक्रम ने सरकारी बैठकों की साइबर सुरक्षा और मॉनीटरिंग सिस्टम की पोल खोल दी है। सवाल उठ रहे हैं कि इतने संवेदनशील मंच पर इस तरह की घटना कैसे हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में रामनवमी पर दो दिन छुट्टी, 26 के साथ 27 मार्च को भी सरकारी अवकाश
ये भी पढ़ें:जल जीवन मिशन में 26 इंजीनियरों-कर्मचारियों पर योगी का ऐक्शन, 12 सस्पेंड
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।