Yogi government takes big decision on Ram Navami holiday, now March 27 will also be a holiday along with 26th in up यूपी में रामनवमी पर 2 दिन छुट्टी, योगी सरकार ने 26 के साथ 27 मार्च को भी अवकाश दिया, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में रामनवमी पर 2 दिन छुट्टी, योगी सरकार ने 26 के साथ 27 मार्च को भी अवकाश दिया

UP Ram Navami holiday: उत्तर प्रदेश मेंं रामनवमी की छुट्टी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला लिया है। 26 के साथ अब 27 मार्च को भी अवकाश रहेगा। अब दो दिन लगातार छुट्टी रहेगी।

Wed, 25 March 2026 08:50 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में रामनवमी पर 2 दिन छुट्टी, योगी सरकार ने 26 के साथ 27 मार्च को भी अवकाश दिया

UP Ram Navami holiday : उत्तर प्रदेश मेंं रामनवमी की छुट्टी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला लिया है। अब 26 के साथ-साथ 27 को भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। हालांकि, 27 की छुट्टी में बैंक बंद नहीं होंगे। इस अवकाश को नेगोशिएबुल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के अधीन नहीं रखा गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह फैसला प्रदेश भर के मंदिरों में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया है। लगातार दो दिन की छुट्टी से श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना और दर्शन में सुविधा मिलेगी। प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर रामनवमी के दौरान हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस बार भी अयोध्या समेत प्रदेशभर के मंदिरों में भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए अवकाश को एक दिन और बढ़ाने का फैसला लिया गया है। अतिरिक्त अवकाश से यातायात, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने में भी मदद मिलेगी

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी और पुच एआई के MoU पर सवाल, योगी ने कहा- क्षमता नहीं तो करार रद्द होगा

सरकारी कैलेंडर में पहले गुरुवार यानी, 26 मार्च को ही रामनवमी का अवकाश था। हालांकि, रामनवमी शुक्रवार को पड़ रही है, लिहाजा कर्मचारी शुक्रवार को रामनवमी का अवकाश किए जाने की मांग कर रहे थे। मंगलवार को सचिवालय में कंप्यूटर सहायक एवं सहायक समीक्षा अधिकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष सौरभ सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिन्हा और मौजूदा उपाध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी ने 27 मार्च को अवकाश घोषित किए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा था। बुधवार को 27 की भी छुट्टी का आदेश जारी होने पर सचिवालय में कर्मचारी नेता सौरभ सिंह, संजीव कुमार सिन्हा, मानस मुकुल त्रिपाठी, विनोद तिवारी और धीरज पांडेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में 142 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट स्थापित करने जा रही योगी सरकार

अतिरिक्त अवकाश से यातायात को सुव्यवस्थित करने में मिलेगी मदद

प्रदेश सरकार के इस कदम को आस्था के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है। अतिरिक्त अवकाश से यातायात, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने में भी मदद मिलेगी। प्रदेश सरकार पहले ही 26 मार्च को अवकाश घोषित कर चुकी थी, जिसे अब बढ़ाकर 27 मार्च तक कर दिया गया है।

असमंजस की स्थिति बनी

आपको बता दें कि हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार रामनवमी की तिथि को लेकर बनी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। तिथि स्पष्ट नहीं है। रामनवमी का पावन उत्सव इस वर्ष 26 मार्च को मनाया जाएगा या 27 को इसे लेकर ज्योतिषाचार्यों के अलग-अलग मत हैं। कई ज्योतिषाचार्य का कहना है कि रामनवमी 26 को है। वहीं किसी पंडित का कहना है कि 27 को मनाई जाएगी। उत्तर प्रदेश में पहले सरकार ने 26 मार्च को अवकाश घोषित किया था। असमंजस की स्थिति बनी तो 27 को अवकाश की मांग उठी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Ashtami navami 2026 date: कब है अष्टमी नवमी, 26 और 27 किस तिथि पर कन्या पूजन शु
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।