शादी के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन, सुहागरात से पहले कर दिया कांड; दूल्हे ने पकड़ लिया माथा
शादी के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन ने सुहागरात से पहले कर कांड दिया। प्रेमी के साथ जेवरात लेकर फरार हो गई। जानकारी होने पर दूल्ह ने माथा पकड़ लिया। पति ने मोहनलालगंज कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।

UP News: यूपी की राजधानी लखनऊ में प्रेम का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया। शादी के 9 दिन बाद विदा होकर पहली बार ससुराल पहुंची और चंद घंटे बाद ही सुहागरात से पहले दूसरे समुदाय के प्रेमी के साथ जेवरात लेकर फरार हो गई। जानकारी होने पर दूल्ह ने माथा पकड़ लिया। पति ने मोहनलालगंज कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पत्नी के नम्बर पर सम्पर्क किया तो वह प्रेमी को साथ मोहनलालगंज कोतवाली पहुंच गई। और प्रेमी के संग जीने मरने की कसमें खाने लगी। उसने पति के साथ जाने से इंकार कर दिया।
11 मार्च को मोहनलालगंज के पुरसेनी में रहने वाली युवती की पैपुंजी (लड़की पक्ष बारात लेकर लड़के के घर आते हैं) राजाखेड़ा में रहने वाले लड़के के घर आई थी। शादी की रश्में होने के बाद लड़की वापस मायके चली गई । 20 मार्च को पहली बार दूल्हा अपनी दुल्हन को विदा कराकर दोपहर घर लाया। पत्नी को घर पर छोड़कर मामा के घर चला गया। जहां से शाम को जब पति घर वापस लौटा तो पत्नी गायब थी। सुहागरात से पहले ही दुल्हन फरार हो गई। घर में बीमार मां व बहन को भी जानकारी नही हो सकी। पति ने तलाश शुरू की तो पता चला किसी युवक के साथ बाइक से जाते हुए ग्रामीणों ने देखा है। पति ने घर में देखा तो पत्नी के कपड़े जेवरात सब गायब थे।
भाग कर पहुंचा कोतवाली
पति कोतवाली पहुंचा। उसने प्रेमी के साथ पत्नी के चले जाने की सूचना दर्ज कराई। पुलिस ने पत्नी के मोबाइल फोन पर सम्पर्क किया तो उसने पुलिस को बताया कि वह प्रेमी के साथ हरियाणा आ गई है। और वापस लौट रही है।
प्रेमी संग पहुंची हरिकंशगढी चौकी
पत्नी अपने प्रेमी के साथ मंगलवार दोपहर हरिकंशगढी पुलिस चौकी पहुंची। युवती ने बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ हरियाणा गई थी। और सुरक्षा की गुहार लगाई। इसी बीच पति व ग्रामीणो को जानकारी हुई तो चौकी पहुंचे। जहां शाम तक युवती व उसका प्रेमी चौकी पर बैठे थे। लोगों ने इसकी सूचना इंस्पेक्टर मोहनलालगंज को दी। जिसके बाद प्रेमी व पत्नी कोतवाली पहुंचे। और साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे। लोगों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन युवती ने स्पष्ट कह दिया कि वह अपने पति के साथ नही, बल्कि प्रेमी के साथ रहना चाहती है।
प्रेमी निकला शादी शुदा
इंस्पेक्टर ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया युवती का प्रेमी पहले से विवाहित है। वह दूसरे समुदाय का है। युवती अपने पति के साथ जाने को तैयार नही है। दोनों बालिग है। दोनों अपनी मर्जी से पुलिस के पास आये हैं। इसलिए उन्हें कानूनन अपने फैसले लेने का अधिकार है। लेकिन दोनों के शादी शुदा होने के कारण बयान दर्ज कर जांच की जा रही है।




साइन इन