fit aur hit hai ye jodi dupty cm keshav prasad maurya retorts to Akhilesh s two stool statement political battle in up फिट और हिट है ये जोड़ी..., अखिलेश के दो स्टूल वाले बयान पर केशव का पलटवार; यूपी में सियासी संग्राम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

फिट और हिट है ये जोड़ी..., अखिलेश के दो स्टूल वाले बयान पर केशव का पलटवार; यूपी में सियासी संग्राम

बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर दोनों डिप्टी सीएम कुशीनगर पहुंचे थे। दोनों डिप्टी सीएम ने ‘बुद्धम शरणं गच्छामि!’ कैप्शन लगाकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। अखिलेश ने इस पर तंज कसते हुए वीडियो को रिपोस्ट कर लिखा कि दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं बनती। डिप्टी CM केशव मौर्य ने पलटवार किया है।

Sat, 2 May 2026 01:26 PMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
फिट और हिट है ये जोड़ी..., अखिलेश के दो स्टूल वाले बयान पर केशव का पलटवार; यूपी में सियासी संग्राम

UP Politics : उत्तर प्रदेश में ज्यों-ज्यों 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की घड़ी नजदीक आ रही है त्यों-त्यों राजनीतिक दलों और नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर इस जंग को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नई शुरुआत दी। दरअसल, बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर दोनों डिप्टी सीएम कुशीनगर पहुंचे थे। उन्होंने महापरिनिर्वाण मंदिर में चीवर चढ़ाकर विश्व शांति और जनकल्याण की कामना की। बाद में दोनों डिप्टी सीएम ने ‘बुद्धम शरणं गच्छामि!’ कैप्शन लगाकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस पर तंज कसते हुए वीडियो को रिपोस्ट कर लिखा कि दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं बनती। अब इस पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी पलटवार किया है।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को जवाब देते हुए लिखा-‘आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी, एक फिट और हिट जोड़ी से आपका घबराना निहायत ही जायज है। आपकी जानकारी के लिए यह अच्छा भी है क्योंकि केशव प्रसाद मौर्य और श्री @brajeshpathakup जी की जोड़ी आज जनता के भरोसे की पहचान बन चुकी है।’ उन्होंने आगे लिखा-‘ मैं, महान चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के वंश का प्रतिनिधि हूं और उनके आदर्शों से प्रेरित होकर अखंड भारत के निर्माण के लिए संकल्पित हूं। इसके साथ ही करुणावतार भगवान गौतम बुद्ध की विरासत से भी जुड़ा हूं जिन्होंने संसार को शांति, समता और न्याय का मार्ग दिखाया। लेकिन योजनाबद्ध तरीके से आपके संरक्षण में शाक्य समाज सहित कुशवाहा, मौर्य, सैनी और अन्य वंचित व कमजोर वर्गों पर किए गए अत्याचारों को देश-प्रदेश न भूला है और न ही भूलेगा। इन अन्यायों का जवाब आने वाले समय में लोकतांत्रिक तरीके से कमल खिलाकर दिया जाएगा। 2047 तक विकसित भारत व विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प के साथ हर अन्याय का पूरा हिसाब किया जाएगा।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दो स्टूल मिलाने से कुर्सी नहीं बनती! केशव और बृजेश के वीडियो पर अखिलेश का तंज

केशव मौर्य ने ‘एक्स’ पर प्रतिक्रिया देने से पहले मीडिया से बातचीत में भी अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ये जोड़ी हिट है। अखिलेश यादव को मिर्ची क्यों लग रही है। सपा अध्यक्ष का ये बयान बचकाना है। उन्होंने कहा कि 2027 में तो छोड़िए 2047 तक वे सत्ता के पास नहीं फटक पाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिना कारण बताए गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट सख्त, यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख जुर्माना
ये भी पढ़ें:PM ने की अजय राय के स्वस्थ होने की कामना, मेदांता में भर्ती हैं कांग्रेस अध्यक्ष
ये भी पढ़ें:यूपी: CGSH की अतिरिक्त निदेशक डॉ.नताशा और ड्राइवर अरेस्ट, रिश्वत लेने का आरोप

सोशल मीडिया पर छिड़ी है जंग

सपा प्रमुख अखिलेश यादव और यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के बीच सोशल मीडिया में जंग छिड़ी हुई है। हाल ही में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा को दो टके की पार्टी बता दिया था। इस पर अखिलेश ने भी प्रतिक्रिया दी थी। अब दो स्टूल और फिट-हिट जोड़ी जैसे बयानों से सोशल मीडिया पर यूपी का सियासी संग्राम लोगों का ध्यान खींच रहा है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।