pm modi varanasi visit amrit bharat express ayodhya mumbai and varanasi pune train launch अयोध्या से मुंबई दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी काशी से करेंगे दो ट्रेनों का भी शुभारंभ, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अयोध्या से मुंबई दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी काशी से करेंगे दो ट्रेनों का भी शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से दो नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। जनसभा स्थल से वाराणसी-पुणे और अयोध्या-मुंबई के बीच चलने वाली 'अमृत भारत एक्सप्रेस' का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे।

Fri, 24 April 2026 08:25 AMYogesh Yadav वाराणसी, विशेष संवाददाता
share
अयोध्या से मुंबई दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी काशी से करेंगे दो ट्रेनों का भी शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल में चुनाव प्रचार खत्म करने के बाद अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को करोड़ों की सौगात देने आ रहे हैं। 28 अप्रैल को पीएम मोदी का आगमन हो रहा है। इस दौरान वाराणसी से ही पीएम मोदी दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। बरेका जनसभा स्थल से वाराणसी-पुणे के लिए ट्रेन को रवाना करने के साथ ही अयोध्या-मुम्बई अमृत भारत एक्सप्रेस को भी वर्चुअल तरीके से रवाना करेंगे। उद्घाटन की तैयारी के लिए अगले एक-दो दिनों में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का आगमन होने वाला है।

जनसभा से पूर्व बरेका में विश्राम करेंगे मोदी

प्रधानमंत्री 28 अप्रैल को सिक्किम का दौरा कर दोपहर करीब ढाई बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से बरेका हेलीपैड पर आएंगे। गेस्ट हाउस में करीब घंटेभर विश्राम करेंगे। शाम तकरीबन साढ़े चार बजे मंच पर पहुंचेंगे। सवा घंटे तक जनसभा में रहने के बाद अतिथि गृह लौट जाएंगे।

घंटेभर की होगी पीएम की विश्वनाथ मंदिर यात्रा

प्रधानमंत्री की बरेका से विश्वनाथ मंदिर तक घंटेभर तक की यात्रा पूरी होगी। वह 29 अप्रैल को सुबह सात बजे अतिथि गृह से मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे। मंदिर में दर्शन-पूजन कर आठ बजे तक वापस पहुंचेंगे। कुछ विशिष्ट लोगों से मुलाकात भी कर सकते हैं। साढ़े नौ बजे हरदोई के लिए रवाना होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गंगा एक्सप्रेसवे से पहले मोदी काशी को देंगे करोड़ों की सौगात, इस दिन आगमन

बनी मॉनीटरिंग टीम

बरेका में प्रस्तावित महिला सम्मेलन की सफलता, सुरक्षा, और व्यवस्था के लिए भाजपा ने मॉनिटरिंग टीम बनाई है। यह टीम निगरानी के साथ समन्वय की जिम्मेदारी निभाएगी। बूथ स्तर से मंडल और शक्तिकेंद्र तक महिलाओं को न्योता देने से लेकर उन्हें सभास्थल तक की व्यवस्था संभालेगी सम्मेलन में अधिवक्ता, डॉक्टर, खिलाड़ी, साहित्यकार, प्रोफेसर, अध्यापक आदि की उपस्थिति सुनिश्चित हो, इसके लिए लगातर सम्पर्क करेंगी।

एक हफ्ते तक विशेष सफाई अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी आगमन के मद्देनजर नगर निगम एक सप्ताह तक विशेष सफाई अभियान चलाएगा। उसकी निगरानी सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर (सीसीसी) से की जाएगी। इस संबंध में महापौर अशोक कुमार तिवारी ने बुधवार को स्मार्ट सिटी मुख्यालय के सभागार में तैयारियों को लेकर बैठक की। उन्होंने नगर निगम और जलकल के अधिकारियों को वार्डों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी की काशी में जाम के झाम को खत्म करने की बड़ी पहल, साड़ी-दवा मंडी होगी बाहर

सुबह 7.30 से नौ बजे तक अभियान

बैठक में तय हुआ कि अगले एक सप्ताह तक प्रतिदिन सुबह 7.30 बजे से नौ बजे तक विशेष सफाई अभियान चलेगा। इसकी निगरानी के लिए आला अधिकारी सड़क पर उतरेंगे। महापौर भी प्रतिदिन एक वार्ड का औचक निरीक्षण करेंगे। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसके चौधरी को प्रतिदिन वॉटर स्प्रिंकलर से डिवाइडरों, मूर्तियों की धुलाई कराने का निर्देश दिया।

महापौर ने जलकल को सीवर ओवरफ्लो की शिकायतें तत्काल दूर कराने को कहा। स्ट्रीट लाइटों की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराने का जोर दिया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष पाल को छुट्टा पशुओं के प्रबंधन में गंभीरता से काम को कहा। बैठक में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, अपर नगर आयुक्त सविता यादव, अमित कुमार, विनोद कुमार गुप्ता, मुख्य अभियंता आरके सिंह मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुरानी पेंशन पर इंजीनियरों को बड़ी राहत, राज्य सरकार की 11 विशेष अपीलें खारिज
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।