बकरीद शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील
Pilibhit News - जहानाबाद में बकरा ईद को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। एसडीएम श्रद्धा सिंह ने समुदाय से परंपरागत तरीके से त्योहार मनाने और साफ-सफाई का ध्यान रखने की अपील की। इंस्पेक्टर जयशंकर सिंह ने लोगों को अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी।

जहानाबाद। थाना परिसर में आगामी बकरा ईद को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। एसडीएम श्रद्धा सिंह,नायब तहसीलदार परितोष द्विवेदी तथा प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह ने संयुक्त रूप से मुस्लिम समुदाय के लोगों को संबोधित किया। एसडीएम श्रद्धा सिंह ने त्योहार को परंपरागत तरीके से मनाने और कोई नई परंपरा न शुरू करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कुर्बानी के बाद अवशेषों को जमीन में दबाया जाए तथा रक्त को नालियों में बहाया जाए। जिससे स्वच्छता व्यवस्था बनी रहे। इंस्पेक्टर जयशंकर सिंह ने लोगों से खुराफाती तत्वों से सतर्क रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की भी अपील की।
एसडीएम ने पंचायत कर्मचारियों को क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए। बैठक में मौजूद ग्राम प्रधानों, मौलाना और मौलवियों ने भी भाईचारे और शांति के साथ बकरा ईद मनाने की बात कही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन