बकरीद पर प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर पूर्ण रोक
Ghazipur News - बहादुरगंज में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी ने स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कोई नई परंपरा लागू नहीं होगी और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर रोक रहेगी। सभी को त्योहार आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई।

बहादुरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने को लेकर गुरुवार देर शाम पुलिस चौकी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी कासिमाबाद लोकेश कुमार एवं क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद अनुभव राजर्षि ने की। बैठक में स्थानीय लोगों ने बिजली, पानी, साफ-सफाई और मलवा निस्तारण से जुड़ी समस्याएं उठाईं। इस पर नगर पंचायत प्रशासन को आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने कहा कि त्योहार पर कोई नई परंपरा लागू नहीं होगी और परंपरागत तरीके से ही पर्व मनाया जाएगा। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर पूर्ण रोक रहेगी और सभी लोग आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं।
उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में कासिमाबाद कोतवाल राज नारायण चौरसिया, पुलिस चौकी इंचार्ज पुष्पेश चंद दुबे, अरविंद प्रजापति,दीनेश राय नुरुल्लाह अंसारी, आफताब अहमद, मुस्तफा खान, ललाउ खान, संतोष जायसवाल,मोनु अंसारी, सईदुल्लाह अंसारी, इफ्तिखार अहमद आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन