Night Village Meeting on Sugarcane Development Held in Pilibhit गन्ना विकास राज्यमंत्री ने रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से किया संवाद, Pilibhit Hindi News - Hindustan
More

गन्ना विकास राज्यमंत्री ने रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से किया संवाद

Pilibhit News - पीलीभीत के विकासखण्ड अमरिया क्षेत्र में गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याएं सुनीं और सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड और राशन कार्ड वितरित किए गए।

Sat, 13 June 2026 02:45 AMNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share
गन्ना विकास राज्यमंत्री ने रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से किया संवाद

पीलीभीत। विकासखण्ड अमरिया क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत निसावां निसैईयां में गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री के 12 साल के बारे में जानकारी दी गई। सरकार आपके द्वार अभियान के तहत ग्राम पंचायत निसावां निसैइया में रात्रि चौपाल आयोजित की गई। रात्रि चौपाल में गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने जनता की समस्याओं को सुना। उन्होंने विशेष रूप से सड़कों के चौड़ीकरण, पुलिया निर्माण और विभिन्न सम्पर्क मार्गों की सुदृढ़ स्थिति की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के सबका साथ-सबका विकास के आधार पर कार्य कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गन्ना विकास राज्यमंत्री ने रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से किया संवाद

इस दौरान राज्यमंत्री ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड वितरित किए। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, किसान सम्मान निधि योजना, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना, पेंशन योजनाओं सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। चौपाल में सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्रा, सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ सदर नताशा गोयल, सीएमओ, एसडीएम अमरिया मयंक गोस्वामी, डीडीओ संजय कुमार, बीएसए रोशनी सिंह, उप कृषि निदेशक राम मिलन सिंह परिहार, जिला कृषि अधिकारी विनीत कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी चंद्र मोहन विश्नोई, डीएसओ विकास कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी युगल किशोर सांगुड़ी, तहसीलदार अमरिया, खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान सहित अन्य मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चौपाल में ग्रामीणों ने बताई राज्यमंत्री को अपनी समस्याएं
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोविंदपुर गोरियों गांव में सीडीओ ने लगाई रात्रि चौपाल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।