Indian Government Celebrates 12 Years Minister Addresses Rural Issues and Schemes चौपाल में ग्रामीणों ने बताई राज्यमंत्री को अपनी समस्याएं, Saharanpur Hindi News - Hindustan
More

चौपाल में ग्रामीणों ने बताई राज्यमंत्री को अपनी समस्याएं

Saharanpur News - केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दूधली गांव में चौपाल आयोजित की गई। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड और स्वच्छ पेयजल योजना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने अधिकारों के लिए माँगें भी की।

Sat, 13 June 2026 02:31 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share
चौपाल में ग्रामीणों  ने बताई राज्यमंत्री को अपनी समस्याएं

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार देर शाम कोतवाली क्षेत्र के गांव दूधली में चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान कराने का आश्वासन दिलाया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने लोगों को बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, स्वच्छ शौचालय, किसान सम्मान निधि, ग्रामीण स्वच्छ पेयजल योजना और कन्या सुंगला जैसी योजनाओं का पात्र लोगों को सरकार लाभ दिला रही है। चौपाल में दो ग्रामीणों ने अपने परिवार के लिए आयुष्मान कार्ड जारी कराने की राज्यमंत्री से मांग की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चौपाल में ग्रामीणों ने बताई राज्यमंत्री को अपनी समस्याएं

ग्रामीण सतीश सैनी ने राज्यमंत्री को बताया कि स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सभी घरों तक नहीं पहुंच रहा है। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अनिल कुमार ने भी ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान प्रधान घसीटू सिंह, पूर्व प्रधान कुलदीप सैनी, विमल, रवि सैनी, सुशील सैनी, ललित सैनी और विशाल आदि मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गन्ना विकास राज्यमंत्री ने रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से किया संवाद
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्राम सादिकपुर रात्रि चौपाल में ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।