Vinod Ram Tripathi Leads Night Choupal to Address Villagers Issues and Promote Government Welfare Schemes गोविंदपुर गोरियों गांव में सीडीओ ने लगाई रात्रि चौपाल , Kausambi Hindi News - Hindustan
More

गोविंदपुर गोरियों गांव में सीडीओ ने लगाई रात्रि चौपाल

Kausambi News - मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने ग्राम पंचायत गोविंदपुर में रात्रि चौपाल लगाई। इस अवसर पर उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा की, और स्कूल भेजने व आर्गेनिक खेती के लिए जागरूक किया।

Fri, 12 June 2026 10:16 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share
गोविंदपुर गोरियों गांव में सीडीओ ने लगाई रात्रि चौपाल

मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर समेकित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान अंतर्गत गुरुवार की रात विकास खंड नेवादा की ग्राम पंचायत गोविंदपुर गोरियो में रात्रि चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना एवं संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने चैपाल में उपस्थित आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभार्थियों से पुष्टाहार मिलने, पेंशन, शौचालय का लाभ मिलने, राशन मिलने, कन्या सुमंगला योजना एवं आवास आदि योजनाओं से लाभान्वित होने की जानकारी प्राप्त करते हुए उनकी समस्याओं को सुना एवं संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशन वितरण और खराब हैंडपंपों की शिकायतें चौपाल में गूंजीं

कहा कि स्कूल चलो अभियान के तहत सभी लोग अपने बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें। पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को आगनबाड़ी केंद्रों में एवं पांच वर्ष से अधिक आयु के बच्चों का प्राइमरी विद्यालय में नामांकन अवश्य कराएं। स्मार्ट क्लास के साथ-साथ शिक्षकों को ट्रेनिंग भी दी जा रही है, जिससे बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा प्राप्त हो सकें। उन्होंने ग्रामवासियों से आर्गेनिक खेती करने की अपील की। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान सर्वे से छूटे हुए पात्र लाभार्थियों का सूची में नाम दर्ज कराने के निर्देश संबंधित को दिए। स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्राथमिक स्वाथ्य केंद्रों में सभी प्रकार की दवाएं एवं जांच की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध है। आगनबाड़ी एवं आशा कार्यकत्रियों द्वारा गर्भवती महिलाओं की सभी प्रकार की जांच एवं टीकाकरण समय-समय पर निशुल्क कराया जाता है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी समय-समय पर किया जाता रहता है, जिससे आमजन अपना स्वास्थ्य परीक्षण करा सकतें है। उन्होंने आयुष्मान योजना अंतर्गत सभी पात्र लाभार्थियों से आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी सोसाइटी में खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, किसानो को खाद के लिए किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने पाएगी। उन्होंने आमजन को प्रतिबन्धित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के प्रति जागरूक करते हुए ग्राम को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के दृष्टिगत सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए जागरूक किया एवं स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम चैपाल में किसानों को अरहर, उर्द, तिल एवं बाजरा बीज की मिनीकिट प्रदान किया। मुख्य विकास अधिकारी ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया। रात्रिकालीन चौपाल में समस्याओं का समाधान मिलने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।