थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक
Pilibhit News - अमरिया में मंगलवार को थानाध्यक्ष अमित सिंह ने मोहर्रम पर्व को लेकर ताजिया बनाने वाले संभ्रांत लोगों के साथ शांति समिति की बैठक की। उन्होंने सभी से मोहर्रम भाईचारे के साथ मनाने और जुलूस में नई परंपराएँ न डालने की अपील की। हुड़दंग और शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

अमरिया। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने मंगलवार को आगामी मोहर्रम के पर्व को लेकर ताजिया बनाने वाले और संभ्रांत लोगों के साथ शांति समिति की बैठक की। थाना प्रभारी ने कहा कि मोहर्रम का पर्व आपसी भाई चारे के साथ मनाया जाए। मोहर्रम के जुलूस में किसी भी तरह की कोई नई परंपरा नहीं डाली जाए। जिससे शांति व्यवस्था भंग हो। सड़क किनारे कोई भी मेले का आयोजन नहीं किया जाएगा। शरारती तत्वों पर विशेष ध्यान रखा जाए। हुड़दंग मचाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी। बैठक में आसिफ मलिक मोहम्मद खालिद, हसीब अहमद, फुरकान मलिक, दिलशाद, परमिंदर सिंह प्रिंस, शेर मोहम्मद, जीवन लाल, वकार अहमद कादरी, अतीक अहमद, मोहम्मद जुबैर, अफसार अहमद, कौशल गुप्ता, हाजी उस्मान, अलीम, आरिफ, नत्थू लाल, समेत दर्जनों संभ्रांत लोगों ने भाग लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन