Peace Committee Meeting in Asraganj Prepares for Peaceful Muharram Celebrations ताजिया जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य, Munger Hindi News - Hindustan
More

ताजिया जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य

असरगंज में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष विपुल कुमार ने कहा कि ताजिया जुलूस के लिए प्रशासन से लाइसेंस लेना जरूरी है। उन्होंने सभी समुदायों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लिया।

Tue, 16 June 2026 11:19 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share
ताजिया जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य

असरगंज, निज संवाददाता। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को असरगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष विपुल कुमार ने की। बैठक में विभिन्न मुहर्रम कमेटियों के खलीफाओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से कहा कि, मुहर्रम के अवसर पर ताजिया जुलूस निकालने के लिए प्रशासन से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। बिना लाइसेंस के किसी भी जुलूस की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने सभी कमेटियों से निर्धारित मार्ग एवं प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। साथ ही पर्व के दौरान शांति एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने पर जोर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोहर्रम जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

बैठक में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार मुन्ना, जिला परिषद सदस्य अनिल सिंह, मुखिया कासिम राजा, पंचायत समिति सदस्य उदय पासवान, पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल वैद्य, पूर्व उप मुखिया सदानंद सिंह, मो. आजम, मो सलाम, मो शमशाद, सरपंच चन्द्रशेखर आजाद आदि मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तिलौथू में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक,दिए कई निर्देश
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुहर्रम को लेकर में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।