मोहर्रम माह को लेकर शांति समिति की बैठक
भोपा में पुलिस अधिकारियों ने मोहर्रम की दसवीं तिथि पर ताजियों के जुलूस और मजलिसों के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। क्षेत्राधिकारी लक्ष्मण सिंह वर्मा ने सौहार्दपूर्ण माहौल और नई परंपराओं की बात की। थाना प्रभारी ने शासन के गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। शिया समाज के प्रमुख लोग भी बैठक में उपस्थित थे।

भोपा। आगामी मोहर्रम माह की दसवीं तिथि को यौमे आशूरा के दिन ताजियों आदि के जुलूस और मजलिसों के दौरान अमन शांति कायम करने को लेकर पुलिस अधिकारियों द्वारा गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक कर वार्ता की गई। भोपा थाना पर मंगलवार को आयोजित शांति समिति की बैठक में क्षेत्राधिकारी भोपा लक्ष्मण सिंह वर्मा ने कहा कि सौहार्दपूर्ण माहौल में आपसी समन्वय के साथ धार्मिक आयोजन को संपन्न करें, नई परंपरा का हरगिज प्रयास करें। थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह ने कहा शासन-प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें। अमन शांति कायम करने में पुलिस प्रशासन के सहयोग की अपील की।
बैठक में मोरना, तिस्सा, जौली, बेलड़ा, रहकडा, गादला के शिया समाज के प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे। जिनमें मुख्य रूप से हुसैन मियां, अली गौहर, गुलाम अब्बास, मोनू जैदी, हसन रजा, मुशर्रफ अली, शबीउल हसन, मंजर अब्बास, दीपू जैदी, रिहान काजमी, शारिफ अली, यावर जैदी, ग्राम प्रधान मोरना सर्वेंद्र राठी, ग्राम प्रधान बेलड़ा भोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।




साइन इन