भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंककर जताया विरोध
Pilibhit News - पीलीभीत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध में मतदान करने पर गौहनिया चौराहा पर पुतला फूंककर विरोध जताया। भाजपा नेताओं ने नारी शक्ति का अपमान सहन न करने के नारे लगाए। इस विरोध प्रदर्शन में कई प्रमुख भाजपा नेता शामिल थे।

पीलीभीत। भाजपा के कार्यकर्ताओं में शहर के गौहनिया चौराहा पर लोकसभा में कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध में किए गए मतदान के कारण विपक्ष का पुतला फूंककर विरोध जताया। भाजपा पदाधिकारियों ने नारी शक्ति का ये अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान आदि नारे लगाए। विरोध करने वालो में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रेखा सिंह परिहार , महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गीता मिश्रा , भाजपा जिला मंत्री ऋचा सिंह पटेल , चेयरमैन नगर पंचायत नौगवां पकड़िया संदीप कौर, हर्षित चौधरी , अंशुमन तिवारी, अमनदीप मिश्रा, सुनीता सिंह , रत्ना शुक्ला, अनूप बाल्मीकि , प्रतीक पांडेय, इंद्रेश चौहान ,अभिषेक सिंह आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन