नारे लगाते हुए महिलाओं ने विपक्षी पार्टियों का फूंका पुतला
Kannauj News - छिबरामऊ में महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन संशोधन बिल को लोकसभा में गिराए जाने पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने विपक्ष के खिलाफ नारे लगाए और पुतला फूंका। भाजपा की जिला मंत्री अरुणा शाक्य ने इसे नारी शक्ति का अपमान बताया। महिलाओं ने राजनीतिक भागीदारी के लिए इस बिल को महत्वपूर्ण बताया और जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

छिबरामऊ। विपक्ष द्वारा नारी शक्ति वंदन संशोधन बिल लोकसभा में गिराए जाने पर नगर के तालग्राम चौराहा पर महिलाओं ने विपक्ष के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करके विपक्षी पार्टियों का पुतला फूंक दिया। महिलाओं ने नारे लगाए, जहां होना था वंदन, विपक्ष ने लगाया बंधन... नारी शक्ति का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान...” इस दौरान प्रदर्शनकारियों में काफी रोष देखा गया। इस अवसर पर भाजपा की जिला मंत्री अरुणा शाक्य ने कहा महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को विपक्ष ने अपनी साजिश से लोकसभा में गिरा दिया। यह नारी शक्ति का घोर अपमान है। केंद्र सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया, लेकिन कांग्रेस और सपा आदि विपक्षी दलों ने इसे पास होने से रोक दिया।
संध्या त्रिपाठी ने कहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी दिलाने और देश के विकास में उनकी भूमिका को मजबूत करने के लिए लाया गया था। हम इस मुद्दे पर लगातार जनजागरण करेंगी। इस दौरान सावित्री पांडेय, अर्चना गुप्ता, राधा दुबे, श्वेता, मोहिनी, ममता सक्सेना, सुरभि, साक्षी सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन