Protests Erupt Over Women s Reservation Bill in Begusarai विपक्षी दलों का गठबंधन हमेशा महिला विरोधी रहा है: विधायक, Begusarai Hindi News - Hindustan
More

विपक्षी दलों का गठबंधन हमेशा महिला विरोधी रहा है: विधायक

फोटो नंबर: सात, जीडी कॉलेज गेट के पास बुधवार को प्रदर्शन करते भाजपा नेता व कार्यकर्ता तथा महिला कार्यकर्ता।

Wed, 22 April 2026 07:16 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share
विपक्षी दलों का गठबंधन हमेशा महिला विरोधी रहा है: विधायक

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित न होने के बाद देश के कई हिस्सों में विरोध जारी है। इसी क्रम में जीडी कालेज गेट पर महिलाओं ने विपक्षी नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा नगर विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि इंडी गठबंधन हमेशा महिला विरोधी रहा है। उनके हक को मारा है। वे तमाम नारी से यह आग्रह करते हैं कि अधिकारों की लड़ाई में साथ दें। जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को रोककर राजद और कांग्रेस ने एक बार फिर महिलाओं की भागीदारी के खिलाफ अपनी सोच जाहिर कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा समर्थित लोगों का विपक्षी दलों के खिलाफ प्रदर्शन

अब महिलाएं खुद मैदान में उतरकर इस अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद कर रही हैं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष शशांक शेखर ने कहा कि महिलाओं को अधिकार देने का ऐतिहासिक मौका था। लेकिन विपक्ष की महिला विरोधी मानसिकता ने महिलाओं के हक में यह होने नहीं दिया। मौके पर भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री चंदा चौहान, भाजयुमो की खुशबू कुमारी, भाजपा के महामंत्री कुंदन भारती, राकेश पांडेय, उपाध्यक्ष मृत्युंजय वीरेश, ललन सिंह, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सीताराम सिंह, भाजयुमो के महामंत्री मोनू कुमार सिंह, धर्मेंद्र भारती, उपाध्यक्ष सत्यम चंद्र, शिवम वत्स, गौरव कुमार, रजनीश, बिट्टू, गुड्डू, कन्हैया आदि मौजूद थे। रिपोर्टर:प्रवीण कुमार

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कांग्रेस और उसके समर्थक दलों के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खगड़िया: महिला आरक्षण बिल को लोकसभा में पारित नहीं होने देने के विरोध में भाजयुमो ने फूंका राहुल गांधी पुतला

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।