perpetrators will not be spared under any circumstances CM Yogi is strict on death of farsa wale Baba in mathura अपराधियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा; मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत पर CM योगी सख्त, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अपराधियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा; मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत पर CM योगी सख्त

मथुरा में चंद्रशेखर उर्फ 'फरसा वाले बाबा' की मौत मामले पर सीएम योगी ने संज्ञान लेते हुए सख्त निर्देश दिए कि किसी हाल में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा है।

Sat, 21 March 2026 02:43 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
अपराधियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा; मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत पर CM योगी सख्त

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा के कोसी कलां में चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की मौत मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतक के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और प्रशासन को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएम ने अधिकारियों से कहा है कि वे तुरंत मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लें और यह सुनिश्चित करें कि घटना में शामिल अपराधियों की जल्द से जल्द पहचान हो। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा है।

ट्रक से कुचलकर 'फरसा वाले बाबा' की मौत

आपको बता दें मथुरा में शनिवार तड़के गौ रक्षक संत चंद्रशेखर उर्फ “फरसा वाले बाबा” की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। घटना को लेकर इलाके में तनाव फैल गया और गुस्साए लोगों ने दिल्ली-आगरा हाईवे जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ उग्र हो गई। प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरू कर दिया, जिसके बाद हालात बिगड़ गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने और रबर बुलेट चलानी पड़ीं। इस दौरान एडीएम प्रशासन समेत कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई। घटना में कई लोग और पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मथुरा में फरसा वाले बाबा की कुचलकर मौत, गौ-सेवक की मौत से भड़का गुस्सा
ये भी पढ़ें:कौन थे 'फरसा वाले बाबा'? जिनकी मौत पर मथुरा में मच गया बवाल, हाईवे हो गया जाम

राजस्थान नंबर के ट्रक ने रौंदा

अपर पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के अनुसार, घटना थाना कोसी क्षेत्र में तड़के 3 से 4 बजे के बीच हुई। चंद्रशेखर ने एक वाहन को संदिग्ध मानकर रोकने की कोशिश की थी। इसी दौरान घने कोहरे के कारण पीछे से आ रहे राजस्थान नंबर के ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि जिस कंटेनर को रोका गया था, उसमें किराने का सामान लदा था, जबकि पीछे वाले ट्रक में तार (वायर) लदे थे। ट्रक चालक और परिचालक अलवर, राजस्थान के निवासी बताए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:DIG के समझाने पर भी नहीं माने लोग, गुस्साई भीड़ ने SDM की गाड़ी पर किया पथराव

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने साफ किया कि घटना का गौ तस्करी से कोई संबंध नहीं है और इसे सड़क हादसा माना जा रहा है। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि बाबा गौ तस्करों का पीछा कर रहे थे। घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और हालात तनावपूर्ण बने रहे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।