pattharon ke aage bheekh mangane se kuch nahin milega yogi aur modi bhagavan hain BJP MLA controversial statement पत्थरों के आगे गिड़गिड़ाने से कुछ नहीं मिलेगा, योगी-मोदी ही भगवान! BJP विधायक का विवादित बयान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पत्थरों के आगे गिड़गिड़ाने से कुछ नहीं मिलेगा, योगी-मोदी ही भगवान! BJP विधायक का विवादित बयान

हरदोई में भाजपा विधायक ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने योगी-मोदी को भगवान बताया लेकिन पत्थरों को पूजने को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जिससे हंगामा खड़ा हो गया है। दरअसल एमएलए ने कहा कि मूर्ति के सामने गिड़गिड़ाने से कुछ नहीं मिलेगा।

Tue, 14 April 2026 05:37 PMPawan Kumar Sharma संवाददाता, हरदोई
share
पत्थरों के आगे गिड़गिड़ाने से कुछ नहीं मिलेगा, योगी-मोदी ही भगवान! BJP विधायक का विवादित बयान

UP News: पत्थरों को पूजना छोड़ो...उनके आगे गिड़गिड़ाना बंद करो, क्योंकि वह कुछ नहीं दे सकते। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी को मानों क्योंकि वह बहुत कुछ दे सकते हैं...वह जिंदा भगवान हैं। गोपामऊ से भाजपा के विधायक श्याम प्रकाश का यह बयान मंगलवार को दिनभर सियासी गलियारों में चर्चा का विषय रहा। बयान के वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहे हैं। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

हरदोई जिले के गांधी मैदान में आयोजित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती कार्यक्रम के दौरान गोपामऊ के भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने मंच पर माइक थामते ही जो बातें कहीं उसने राजनीतिक और धार्मिक गलियारों में हलचल मचा दी। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि पत्थरों को पूजना छोड़िए। आज के असली भगवान मोदी और योगी हैं, इनकी पूजा शुरू करिए। हम तो जिन्दा आदमी को भगवान मानते हैं क्योंकि वे हमको कुछ दे सकते हैं। मोदी और योगी को भगवान के रूप में मान लें तो कोई बुराई नहीं है। उनमें हमको कुछ देने की क्षमता है। पत्थरों के आगे गिड़गिड़ाओगे तो वे कुछ देने वाले नहीं हैं….ढोंग और पाखंड को छोड़कर अपने समाज को एकत्रित करिए। विधायक श्याम प्रकाश यहीं नहीं रुके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुसलमान का एनकाउंटर करने वाले का भी एनकाउंटर होगा; शौकत अली का विवादित बयान

जब उनके इस बयान पर कानाफूसी शुरू हुई तो उन्होंने बड़े ही बेबाक अंदाज में इसे अपना निजी मत करार दिया। उन्होंने तर्क दिया कि लोग व्यर्थ के कर्मकांडों में फंसे रहते हैं, जबकि देश और प्रदेश का विकास करने वाले नेतृत्व को ही असली सम्मान और पूजन मिलना चाहिए। पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि यह उनका निजी मत है। उन्होंने कहा मेरे समाज के लोग अक्सर पाखंड और अंधविश्वास के जाल में फंस जाते हैं। मैंने उन्हें केवल यह संदेश दिया है कि पाखंड छोड़कर कर्म और समर्थ नेतृत्व पर विश्वास करें। मैं उन पत्थरों की बात कर रहा हूं जो जीवित नहीं रहे हैं...सिर्फ अंधविश्वास में पूजते रहते हैं। आज के देवता को पूजिये जो आपका कल्याण कर रहे हैं। आपके लिए योजनाएं ला रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान भी मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘ए’ का मतलब आतंकवाद, अतीक और अखिलेश यादव, बीजेपी नेता संगीत सोम के विवादित बोल

विवाद में घिरने के बाद दी सफाई

भाजपा विधायक श्याम प्रकाश के मूर्ति पूजा पर दिए गए बयान को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने सफाई भी दी। उन्होंने कहा कि उनका इशारा किसी विशेष मूर्ति या प्राण प्रतिष्ठा की ओर नहीं था, बल्कि अंधविश्वास के खिलाफ था। श्याम प्रकाश ने कहा मैं उन पत्थरों की बात कर रहा हूँ जिन्हें लोग अंधविश्वास में पूजते हैं समाज को शिक्षा की ओर बढ़ना चाहिए। उन्होंने यह भी साफ किया कि प्रधानमंत्री द्वारा की गई राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा उनका व्यक्तिगत विषय है, और उनका बयान भी व्यक्तिगत मत है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी को नहीं संभाल पा रहे तो छोड़ दें कुर्सी, अखिलेश का सीएम योगी पर तंज
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।