If you cannot manage UP then step down from Chief Minister seat Akhilesh takes jibe at CM Yogi over Noida uproar यूपी को नहीं संभाल पा रहे तो छोड़ दें मुख्यमंत्री की कुर्सी, नोएडा बवाल पर अखिलेश का CM योगी पर तंज, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी को नहीं संभाल पा रहे तो छोड़ दें मुख्यमंत्री की कुर्सी, नोएडा बवाल पर अखिलेश का CM योगी पर तंज

मजदूरों के आंदोलन के पीछे साजिश की आशंका पर सवाल उठाते हुए अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहा कि अगर आप से प्रदेश नहीं संभल रहा है तो ससम्मान इस गद्दी से उतर जाइए, नहीं तो जनता उतार देगी।

Mon, 13 April 2026 09:35 PMDinesh Rathour लखनऊ, भाषा
share
यूपी को नहीं संभाल पा रहे तो छोड़ दें मुख्यमंत्री की कुर्सी, नोएडा बवाल पर अखिलेश का CM योगी पर तंज

Lucknow News: नोएडा बवाल को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा। मजदूरों के आंदोलन के पीछे साजिश की आशंका पर सवाल उठाते हुए अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहा कि अगर आप से प्रदेश नहीं संभल रहा है तो ससम्मान इस गद्दी से उतर जाइए, नहीं तो जनता उतार देगी। सपा प्रमुख ने अपने सोशल मीडिया पर एक्स पर लिखी पोस्ट में कहा, अगर माननीय मुख्यमंत्री जी नोएडा के मजदूरों के आंदोलन को किसी की साजिश बता रहे हैं तो एक सवाल जनता आपसे पूछ रही है कि अगर यह सच है तो आपकी खुफिया पुलिस क्या आपके साथ बंगाल प्रचार करने गई थी।'

यादव ने मुख्यमंत्री से पूछा कि मजदूरों के आंदोलन को नक्सलवाद के आरोप से बदनाम करने से पहले आप यह बताएं कि आपने ऐसा क्या किया है कि 10 सालों में ऐसे हालात बन गये। सपा प्रमुख ने कहा, 'आप मजदूरों के ज़ख़्मों पर मरहम नहीं लगा सकते तो न लगाएं, लेकिन उन जख्मों पर नमक तो न छिड़कें।' उन्‍होंने दावा किया, भाजपाई कमीशनखोरी से जन्मी महंगाई के कारण परिवार वाले वैसे ही दुखी है उसके ऊपर अवांछित दोषारोपण करने का जो पाप आप कर रहे हैं, वो घोर निंदनीय है। इससे हालात बद से बदतर हो सकते हैं।' यादव ने मुख्यमंत्री पर प्रहार करते हुए कहा, 'अगर आप से प्रदेश नहीं संभल रहा है तो ससम्मान इस गद्दी से उतरकर जाइए, नहीं तो जनता उतार देगी। भाजपाई भ्रष्टाचार में आकंठ लिप्त हैं, इसलिए न इनसे देश संभल रहा है, न प्रदेश।' यादव ने यह भी कहा कि भाजपा का डबल इंजन, जनता के लिए ट्रबल इंजन बन गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा सैलरी बवाल के पीछे नक्सल तो नहीं? योगी ने जताई आशंका, खुफिया तंत्र को चौकस

सीएम योगी ने बिना नाम लिए अखिलेश पर बोला था हमला

सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ मुजफ्फरनगर के एक समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान सीएम योगी ने जनसभा को भी संबोधित किया था। सीएम योगी ने बिना नाम लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोला था। नोएडा में हुए श्रमिक आंदोलन के दृष्टिगत उनसे और उद्यमियों दोनों से संवाद बनाए रखने की अपील करते हुए कहा था, कुछ लोग औद्योगिक अशांति फैलाना चाहते हैं, उनसे सावधान रहें और उन्हें सफल न होने दें। हमारी सरकार श्रमिकों और उद्यमियों दोनों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम योगी के इस बयान के कुछ समय बाद ही अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक्स पर एक पोस्ट डाली और यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा दिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:औद्योगिक अशांति पैदा करने वालों से सावधान रहे; नोएडा हिंसा पर बोले योगी

नोएडा में हुई हिंसा के लिए भाजपा सरकार को ज़िम्मेदार ठहराया

सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को नोएडा में वेतन वृद्धि को लेकर श्रमिकों द्वारा किये गये हिंसक विरोध प्रदर्शन के लिए भाजपा सरकार की 'एकतरफा नीति' को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पूंजीपतियों का पक्ष लेती है जबकि वेतनभोगी कर्मचारियों और मज़दूरों की उपेक्षा करती है। यादव ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'नोएडा में वेतन बढ़ाने को लेकर उग्र हुए आंदोलन का कारण भाजपा सरकार की वह एकतरफ़ा नीति है जो पूंजीपतियों का पोषण करती है लेकिन सामान्य काम करने वाले कर्मचारियों और वेतनभोगी श्रमिकों-मजदूरों का शोषण करती है।' यादव ने इसी संदेश में आगे कहा, ‘भाजपाई चंदा देने वालो पूंजीपतियों के एटीएम में तो पैसे भरते जा रहे हैं, लेकिन श्रमिकों-मजदूरों के वेतन के लिए इनके एटीएम खाली हैं। बेतहाशा महंगाई के इस दौर में कम वेतन में घर चलाना कितना मुश्किल है, यह एक परिवारवाला ही समझ सकता है। वेतनभोगी कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नगर निगम बनेगा यूपी का ये जिला, सीएम योगी ने किया वादा, अफसरों से मांगा प्रस्ताव
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।