प्यार से नहीं मानोगे तो बरेली की तरह देख लोगे; योगी की चेतावनी- शिफ्ट में नमाज हो, सड़क पर नहीं
सीएम योगी ने कहा- उन लोगों ने मुझसे कहा कि कैसे होगा, हमारी संख्या ज्यादा है। हमने कहा शिफ्ट में कर लो। तुम्हारे घर में रहने की जगह नहीं है तो संख्या नियंत्रित कर लो। नहीं है सामर्थ्य तो क्यों बेकार संख्या बढ़ाए जा रहे हो। अगर आपको सिस्टम के साथ रहना है तो नियम-कानून के हिसाब से चलना होगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़कों पर नमाज पढ़े जाने को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि यहां ऐसा कतई नहीं होने दिया जाएगा। सड़कें आम नागरिकों, बीमारों और व्यापारियों के आवागमन के लिए हैं, नमाज पढ़ने के लिए नहीं हैं। सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज है और यह सबके लिए समान है इसलिए यदि संख्या अधिक है तो लोग शिफ्ट में या अपने तय धार्मिक स्थलों पर नमाज पढ़ें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार सड़कों पर अराजकता नहीं फैलने देगी। यदि लोग संवाद और प्यार से नहीं मानेंगे तो उनके खिलाफ कानूनन कड़ाई की जाएगी। उन्होंने बरेली का उल्लेख करते हुए साफ किया कि जो नहीं मानेगा वो बरेली की तरह देख लेगा। उन्होंने कहा कि बरेली में लोगों ने कानून हाथ में लेने का प्रयास किया तो अंजाम देख लिया।
सीएम योगी ने कहा कि वो मुझसे पूछते हैं क्या आपके यहां यूपी में सड़कों पर सचमुच नमाज नहीं होती। मैं उन्हें बताता हूं कि कतई नहीं होती। आप जाकर देख लो। सड़कें चलने के लिए हैं कि कोई भी व्यक्ति चौराहे पर आकर तमाशा बना देगा। क्या अधिकार है उसको सड़क रोकने का? आवागमन बाधित करने का कौन सा अधिकार है? जहां उसका स्थल होगा वहां जाकर करे। उन लोगों ने मुझसे कहा कि कैसे होगा, हमारी संख्या ज्यादा है। हमने कहा शिफ्ट में कर लो। तुम्हारे घर में रहने की जगह नहीं है तो संख्या नियंत्रित कर लो। नहीं है सामर्थ्य तो क्यों बेकार आगे संख्या बढ़ाए जा रहे हो। अगर आपको सिस्टम के साथ रहना है तो नियम-कानून के हिसाब से चलना होगा।
कानून का राज सभी पर समान रूप से लागू
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कानून के राज को हम सब पर समान रूप से लागू करेंगे। नमाज पढ़नी आवश्यक है तो आप शिफ्ट में पढ़िए। हम उसको रोकेंगे नहीं लेकिन सड़क पर नहीं। सड़क चलने के लिए है। सड़क एक आम आदमी के लिए, बीमार के लिए, कामगार के लिए, कर्मचारी, सामान्य नागरिक और व्यापारी के लिए है। हम सड़क को बाधित नहीं करने देंगे। सरकार का नियम सब पर सार्वभौमिक रूप से लागू होता है।
सड़क पर नमाज कतई नहीं होने देगी सरकार
उन्होंने साफ किया है कि सरकार सड़क पर नमाज कतई नहीं होने देंगी। सड़कों पर अराजकता नहीं फैलने दी जाएगी। सीएम योगी ने कहा कि प्यार से मानेंगे तो ठीक है नहीं तो फिर दूसरा तरीका अपनाएंगे। हमारा काम है संवाद बनाना। आप संवाद से मानेंगे तो संवाद से नहीं तो संघर्ष से भी देख लो। बरेली में लोगों ने हाथ आजमाने का काम किया। देख लिया ताकत। सीएम योगी ने कहा कि सरकार सिस्टम के साथ पूरी व्यवस्था को जोड़ना चाहती है।




साइन इन