यूपी के इस जिले में एक लाख से अधिक लोगों को कल झेलना पड़ेगा बिजली संकट, इतनी देर रहेगी कटौती
यूपी के इस जिले में एक लाख से अधिक लोगों को कल बिजली संकट झेलना पड़ेगा। बिजली उपकेंद्रों से जुड़े तारों और पोलों की मरम्मत, बिजली के तारों से होकर गए पेड़ों की डालियों की छंटाई की जानी है। ट्रांसफार्मर की मरम्मत की जानी है।

यूपी की राजधानी लखनऊ के इन इलाकों के लोगों को परेशान करने वाली खबर है। राजधानी के इस इलाके के लोगों को बिजली कटौती समस्या से जूझना होगा। दरअसल, शहर के विभिन्न बिजली उपकेंद्रों से जुड़े तारों और पोलों की मरम्मत, बिजली के तारों से होकर गए पेड़ों की डालियों की छंटाई की जानी है। ट्रांसफार्मर की मरम्मत की जानी है। जिसके कारण शनिवार को शहर के एक लाख से अधिक लोगों के सामने बिजली संकट रहेगा।
इसके अलावा आज शुक्रवार को भी राजधानी लखनऊ के मोहान रोड स्थित शकुंतला मिश्रा बिजली उपकेंद्र से करीब 9 घंटे बिजली सप्लाई बंद रही। इंजीनियरों ने फीडर बदलने के लिए पांच घंटे बिजली बंद रहने की सूचना दी और 9 घंटे बंद रखा। उपकेंद्र से जुड़े सभी 6 फीडर बंद रहे। लगातार 9 घंटे तक बिजली नहीं आने से हाहाकार जैसी स्थिति बन गई। इससे करीब 50 हजार की आबादी सीधे प्रभावित हुई। सुबह 10:30 बजे काटी गई बिजली रात 7:30 बजे के बाद बहाल हुई। लोगों ने सबसे ज्यादा संकट पानी का झेला।
इन इलाकों में कल सप्लाई बाधित रहेगी
अहिबरनपुर पावर हाउस के पक्का पुल फीडर से जुड़े तारों से होकर गुजरे पे़ड़ों की डालियों की कटाई की जानी है। जिसके कारण प्रातः 11:00 से दोपहर 03.00 बजे तक 250 केवीए नानकशाही मठ ट्रांसफार्मर की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे नानकशाही मठ के आसपास के क्षेत्र की आपूर्ति प्रभावित होगी। 33/11 उपकेंद्र कपूरथला के अंतर्गत 11 केवी एलडीए फीडर पर जर्जर एचटी तारों को बदलने एवं लाइन से लगने वाली पेड़ की डालियों की छंटाई का कार्य किया जाएगा।
नौगजी मजार के आसपास के आसपास का क्षेत्र की आपूर्ति प्रभावित होगी
लेसा के अनुसार शनिवर प्रातः 10:00 से दोपहर 04.00 बजे यह कार्य किया जाना है, जिसके कारण एमआईजी, एचआईजी मिर्ज़ा बाग़, चंद्रलोक एवं रविन्द्र गार्डन के आसपास के क्षेत्र की आपूर्ति बाधित रहेगी। अहिबरनपुर पावर हाउस के अंतर्गत 11 केवी शिव लोक फीडर,400 केवीए नौगजी मजार ट्रांसफार्मर पर मरम्मत का कार्य किया जाना है। शनिवार को होने वाले इस कार्य के लिए प्रातः 11:00 से दोपहर 12.30 बजे तक शट डाउन लिया जाएगा। जिसकी वजह से नौगजी मजार के आसपास के आसपास का क्षेत्र की आपूर्ति प्रभावित होगी।
कटौती से पहले निपटा लें अपना काम
लखनऊ के जिन इलाकों में कटौती का शेड्यूल जारी किया गया है। वहां के लोग कटौती से पहले काम निपटा लें। पानी स्टोर कर लें, जिससे कटौती के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।




साइन इन